भोपाल 8 जनवरी 2022। प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत आने वाले आबकारी कार्यालय के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को आगामी 31 जनवरी तक अपना वार्षिक सम्पत्ति विवरण अब ऑनलाईन देना होगा। विभाग इस प्रकार आये सम्पत्ति विवरण की जांच भी करेगा। यह सम्पत्ति विवरण 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक का होगा। 31 जनवरी के बाद विवरण नहीं लिया जायेगा।
आबकारी अधिकारियों को यदि उनकी सम्पत्ति कुछ नहीं है तो उसे निल लिखकर प्रदर्शित करना होगा। वे इलेक्ट्रानिक फार्म को भरकर या मेनुअली भरकर उसका पीडीएफ बनाकर अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाईन भरने के लिये आबकारी अधिकारी का ई-मेल अकाउण्ट होना जरुरी होगा और जिन अधिकारियों ने अभी तक ई-मेल अकाउण्ट नहीं बनाये हैं, उन्हें बनावाने होंगे। विभाग ने स्पष्ट रुप से कहा है कि ऑनलाईन वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण प्रेषित करने का यह कदापि तात्पर्य नहीं होगा कि विभाग ने उसे स्वीकार कर लिया है। स्वीकृति प्रदान करने के लिये उसका विधिवत परीक्षण किया जायेगा।
आबकारी अधिकारियों को अब सम्पत्ति विवरण ऑनलाईन देना होगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2400
Related News
Latest News
- पहले करवाया लिंग परिवर्तन, फिर किया विवाह से इंकार; ट्रांसवुमन की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उद्योग जगत से सीधा संवाद, लुधियाना में वर्ष का तीसरा रोड शो 7 जुलाई को
- सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया: भारतीय नौसेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बनने की ओर एक ऐतिहासिक कदम
- क्या चीन अमेरिका की AI बादशाहत को चुनौती दे सकता है?
- नागरिकों को मुफ्त नकद सहायता, कमजोर अर्थव्यवस्था को उबारने की कोशिश
- नरगिस फाखरी का फिटनेस मंत्र: साल में दो बार 9 दिन का वॉटर फास्ट, बोलीं – 'जबड़े की रेखा उभर आती है, चेहरा चमकने लगता है'