राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स के कार्यों को सराहा
कोरोना संकट में प्रशासन की मदद में कैडेट तैनात करने वाला पहला राज्य है मध्यप्रदेश
21 मई 2020। राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने कहा कि एनसीसी के कैडेट नये भारत के शिल्पकार हैं। निस्वार्थ सेवाभावी युवा देश की ताकत और उज्जवल भविष्य के संवाहक है। कोविड-19 पेंनडमिक के दौरान कैडेट्स द्वारा प्रशासन और नागरिकों के मदद के लिए किए गए कार्य, उनकी सेवा संकल्प का प्रमाण है। उनकी सेवा भावना अनुकरणीय और सराहनीय है। श्री टंडन राजभवन में अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल संजय शर्मा से चर्चा कर रहे थे। श्री टंडन ने कैडेट्स और उनके पालकों को अपनी भावनाओं से अवगत कराने के लिए भी कहा।
राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि इस महामारी में एन.सी.सी. कैडेट्स ने देश के समक्ष सच्ची राष्ट्रवादी भावनाएं और सेवा प्रदर्शित की है। उन्होंने कैडेट्स के माता-पिता को भी धन्यवाद दिया है। इस वैश्विक महामारी की स्थिति में जिन्होंने अपने बच्चों को आगे लाकर प्रशासन को सहयोग प्रदान किया है।
राज्यपाल को अपर महानिदेशक एन.सी.सी. ने अवगत कराया कि मध्यप्रदेश निदेशालय स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए एन.सी.सी. कैडेट्स उपलब्ध कराने वाला देश का पहला निदेशालय था। एन.सी.सी. कैडेट्स ने नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़ जिले में सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, बैंक और डाकघरों में यातायात व्यवस्था, खाद्य सामग्री वितरण और सामाजिक दूरी बनाये रखने के दायित्वों को सुनिश्चित किया। एन.सी.सी. कैडेट्स ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर लगभग 15 हजार प्रवासियों के सुचारू स्वागत और रवानगी में भी सहायता की। कैडेट्स ने लोगों को सामाजिक जागरूकता के कार्यों के साथ-साथ भोजन, राशन पैकेटों तथा मास्क का वितरण जरूरतमंद लोगों को करने में सहायता की। उन्होंने यह भी बताया कि 3000 से अधिक एन.सी.सी, कैडेट विभिन्न जिलों में सहायता के लिए तैयार हैं। लगभग 60 हजार एन.सी.सी. कैडेट पूरे देश में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
कैडेट नये भारत के शिल्पकार : राज्यपाल श्री टंडन
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1188
Related News
Latest News
- चीन को दलाई लामा के उत्तराधिकार की क्यों पड़ी है चिंता?
- भारतीय सेना को मिलेगी 12 अरब डॉलर की हथियार सौगात, रक्षा तैयारियों को मिलेगा नया बल
- कोंकणा सेन शर्मा ने 'मेट्रो...इन दिनों' में प्यार, रिश्तों और शादी की सच्चाई को किया उजागर
- भारत ने Jane Street पर लगाया बैन, 4.3 अरब डॉलर के डेरिवेटिव लाभ के बाद उठाया कदम
- "सबको शिक्षा" ही विकास मंत्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- "बिग ब्यूटीफुल बिल" अमेरिकी कांग्रेस में पारित, अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर होगा असर?