23 मार्च 2023। इंदौर कलेक्ट्रेट के करोड़पति बाबू मिलाप चौहान के लॉकर अभी और रुपया-पैसा और धन संपत्ति उगल रहे हैं। अब तक उसके 28 बैंक खातों का पता चल चुका है। वो सरकारी पैसा तीन साल से अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर रहा था। साथ ही दो नंबर की कमाई अपनी अय्याशी पर भी खर्च करता था। उसने कई गर्लफ्रेंड्स बना रखी थी जिन पर ये सरकार पैसा उड़ा रहा था।
हाल ही में इंदौर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू मिलाप चौहान पर गबन का गंभीर आरोप लगा था। प्रारंभ में यह पता चला था कि गबन की राशि 1 करोड़ रुपये के लगभग होगी। कलेक्टर ने बाबू को निलंबित कर जांच के लिए एडीएम राजेश राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर दी थी। जांच में बाबू की कारगुजारी के कई खुलासे हुए। खुलासा हुआ कि बाबू ने लगभग पांच करोड़ रूपये से अधिक का गबन किया है। गबन का ये पैसा 28 अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया। इसमें कई खाते उसके रिश्तेदारों के थे, गबन के आंकड़े और बढ़ सकते हैं।
28 खाते में भेजें 5 करोड़
कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू मिलाप चौहान 12 वीं पास है। उसने सरकार के लेखा अफसरों की अनदेखी का भरपूर फायदा उठाया। हितग्राही मूलक योजना के वापस आने वाले पैसे में सेंधमारी कर दी और ये पैसा अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करता रहा। इतना ही नहीं यह खेल लम्बे समय तक जारी रहा। शुरुआत में ये आंकड़ा महज 1.04 करोड़ का था जिसमें खुद के अलावा पत्नी के खाते में जमा हुई राशि का पता चला था। लेकिन बाद में जानकरी मिली कि चौहान ने लगभग 28 खातों में पैसे जमा कराए थे जिसका आंकड़ा 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें एक करोड़ की राशि लगभग खुद के खाते में तो पत्नी, भाई, व् अन्य रिश्तेदारों के खातों में जमा करता था।
कॉल गर्ल से लेकर गर्ल फ्रेंड्स पर खर्च किये करोड़ों
पूछताछ में मिलाप ने अफसरों को अहम जानकारी दी है कि आखिर उसने यह गबन की राशि कहां-कहां खर्च की है। अफसरों के भी हाथ पैर फूल गए की आखिर वह कैसे मिलाप चौहान से यह राशि वसूल करें। अनौपचारिक चर्चा के दौरान अफसरों को जो जानकारी मिली वह बेहद तंग करने वाली थी। चौहान की कई हवाई यात्राओं की जानकारी मिली है। उसने गबन की राशि का बड़ा हिस्सा कॉल गर्ल और अपनी गर्ल फ्रेंड पर भी खर्च किया। कई सम्पत्ति भी खरीदीं। जो अपने परिचितों के नाम से सौदा किया है।
करोड़पति बाबू, कॉलगर्ल के साथ कई गर्लफ्रेंड्स, 28 खातों में 5 करोड़
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 539
Related News
Latest News
- चीन को दलाई लामा के उत्तराधिकार की क्यों पड़ी है चिंता?
- भारतीय सेना को मिलेगी 12 अरब डॉलर की हथियार सौगात, रक्षा तैयारियों को मिलेगा नया बल
- कोंकणा सेन शर्मा ने 'मेट्रो...इन दिनों' में प्यार, रिश्तों और शादी की सच्चाई को किया उजागर
- भारत ने Jane Street पर लगाया बैन, 4.3 अरब डॉलर के डेरिवेटिव लाभ के बाद उठाया कदम
- "सबको शिक्षा" ही विकास मंत्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- "बिग ब्यूटीफुल बिल" अमेरिकी कांग्रेस में पारित, अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर होगा असर?