🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

मध्यप्रदेश के आठ शहर टॉप 25 में शामिल

👤
DD
👁 18028 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश के आठ शहर टॉप 25 में शामिल
2 मई 2017, स्वच्छता के लिये बेहतर प्रयास करने वाले देश के 500 शहरों के 'स्वच्छ सर्वेक्षण-2017' में मध्यप्रदेश के आठ शहर को चुना गया है। टॉप 25 की सूची में शामिल ये शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, सागर, रीवा तथा पीथमपुर है। नई दिल्ली में 4 मई को इन शहरों के नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर नगर निगम को सम्मानित किया जायेगा। केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री वैकंया नायडू इन शहरों को किन श्रेणियों में सम्मानित किया गया है, की घोषणा कार्यक्रम में करेंगें।



नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बताया कि इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण जनवरी से मार्च के मध्य किया गया था। देश के 500 ',अमृत शहर', ऐसे शहर जहाँ एक लाख से अधिक आबादी है या पर्यटन महत्व के शहर हो, का स्वच्छता सर्वे कराया गया था। इसमें मध्यप्रदेश के 34 शहर शामिल किए गए थे। श्रीमती सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 'हमारा शहर नं.1' मुहिम चलायी गयी। कार्यशाला आयोजित कर संचालनालय स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया। लोगों को विज्ञापनों, लघु फिल्मों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इन सम्मलित प्रयासों से पहले 25 टॉप शहरों की सूची में मध्यप्रदेश के 8 शहर को विभिन्न श्रेणी में शामिल कर सम्मानित किया जायेगा।



मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक 136 शहर खुले में शौच से पूर्णत: मुक्त हो गए हैं। दो माह में शेष 209 शहर भी खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन में वर्ष 2017-18 में 600 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। मिशन में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को 26 क्लस्टर में बाँटकर पी.पी.पी. आधारित एकीकृत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना का क्रियान्वयन शुरू किया गया है।







Madhya Pradesh Latest News



Tags :