🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर कोरिया का दावा, हमारे पास रॉकेट जो किसी बड़े परमाणु हथियार साथ ले जा सकता है

👤
DD
👁 19500 व्यूज
📍 New Delhi
उत्तर कोरिया का दावा, हमारे पास रॉकेट जो किसी बड़े परमाणु हथियार साथ ले जा सकता है
उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि रविवार को उसने जिस मिसाइल का परीक्षण किया, वह एक नए क़िस्म का रॉकेट है जो किसी बड़े परमाणु हथियार साथ ले जा सकता है.



खड़े कोण पर छोड़ी गई यह मिसाइल 2000 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई. क़रीब 700 किलोमीटर के सफ़र के बाद यह जापान के पश्चिमी समुद्र में गिरी.



उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि यह नए बैलिस्टिक रॉकेट की क्षमताओं का परीक्षण था. दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि वह अपने पड़ोसी देश के दावों को जांच नहीं सका है.



योनहाप न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइलें आसमान छोड़ती और उसमें दोबारा प्रवेश लेती हुई दिखीं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (आईसीबीएम) बनाने के लिहाज़ से बेहद अहम है.



उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइल परीक्षण किए हैं. वे सभी सफल नहीं रहे, लेकिन वे संयुक्त राष्ट्र की पाबंदियों का उल्लंघन ज़रूर हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा हुई है और ख़ास तौर पर अमरीका से उत्तर कोरिया का तनाव बढ़ा है.

अमरीका और जापान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है.



कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, जिस तेज़ कोण से यह मिसाइल छोड़ी गई और जितनी ऊंचाई तक गई, उससे पड़ोसी देशों के ऊपर उड़े बिना मिसाइलों का परीक्षण किया जा सकता है.

यह उत्तरी कोरिया की तरफ से छोड़ी गई अब तक की सबसे ज़्यादा दूरी तक वार करने वाली मिसाइल बताई जा रही है.



माना जाता है कि उत्तरी कोरिया परमाणु बम और उन्हें ले जाने वाली मिसाइलें बनाने पर काम कर रहा है. वह संयुक्त राष्ट्र की पाबंदियों को धता बताते हुए अब तक पांच न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है.



हालांकि यह अब तक साफ नहीं है कि क्या वह इतना छोटा परमाणु हथियार बना पाया है, जिसे एक रॉकेट में लगाया जा सके.

उसने अब तक ऐसे बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण भी नहीं किया है जो बहुत लंबी दूरी तक, या अमरीका तक जा सकें.







Source: BBC Hindi

Tags :