🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

गुडरिक ग्रुप ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के चाय विभाग का अधिग्रहण किया

👤
PDD
👁 24692 व्यूज
📍 Bhopal
गुडरिक ग्रुप ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के चाय विभाग का अधिग्रहण किया
समूह अपने पैकेज्ड् चाय व्यावसाय के आक्रामक विस्तार को आगे बढ़ायेगा

भारत में दार्जिलिंग चाय के सबसे बड़े उत्पादक गुडरिक ग्रुप लिमिटेड ने गॉडेफ्रे फिलिप्स इंडिया के साथ एक समझौता किया है। इसके अंतर्गत जीजीएल अपने पैकेज्ड चाय व्यावसाय के आक्रामक विस्तार को आगे बढ़ायेगा। यह समझौता चाय कारोबार से संबद्ध ट्रेडमार्क टाइटल्स और ब्रांड पर गुडरिक ग्रुप को अधिकार प्रदान करेगा।



ये नए अधिगृहीत ब्रांड गुडरिक को पैकेज्ड चाय विभाग के जरिये भारत की चाय.संस्कृति को बढ़ाने की योजना में मदद करेंगे। गॉडफ्रे फिलिप्स से निम्नांकित ब्रांड गुडरिक ने करीब 20 करोड़ रुपये के समझौते में लिए हैं. टी सिटीए एससी गोल्ड सिम्फनी समोवर एससी प्रीमियम सुपर कप रंगोली और उत्सव।



पैकेजिंग और विनिर्माण के क्षेत्र में गुडरिक को विशेषज्ञता हासिल है। अब इस अधिग्रहण से पैकेज्ड चाय के कारोबार में उसकी स्थिति और भी सुदृढ़ होगी। फिलहाल गुडरिक एफएमसीजी के माध्यम से 9 मिलियन किलोग्राम का कारोबार करती है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि जीपीआई के ब्रांड वितरण और क्रियाकलाप अपनाने से यह कारोबार 14 मिलियन किलोग्राम तक चला जाएगा। इसके लिए जम्मू एवं कश्मीर पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान और हिमाचल प्रदेश कुछ प्रमुख बाजार हैं।



गुडरिक ग्रुप लिमिटेड के एमडी और सीईओ एएन सिंह ने बताया यह अधिग्रहण हमारे ब्रांडेड चाय कारोबार से तालमेल बिठाएगा और सभी माध्यमों को एकीकृत करने में मदद करेगा तथा इस विभाग को आगे विकसित करेगा।
Tags :