🔴 TRENDING NOW!
सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

40 लाख गाड़ियां वापस बुलाएगा जनरल मोटर्स

👤
Admin
👁 20003 व्यूज
📍 Delhi
40 लाख गाड़ियां वापस बुलाएगा जनरल मोटर्स
अमरीकी कार कंपनी जनरल मोटर्स ने सॉफ़्टवेयर में गड़बड़ की वजह से दुनिया भर से करीब चालीस लाख गाड़ियों को वापस बुलाने का फ़ैसला किया है. गाड़ियों के सॉफ़्टवेयर में इस गड़बड़ी को एक व्यक्ति की मौत को जोड़ा जा रहा है.



कंपनी ने कहा है कि ये गड़बड़ी बहुत कम देखी गई है लेकिन इससे दुर्घटना के समय एयरबैग खुलने में परेशानी आ सकती है. इसके अलावा सीट बेल्ट में भी दिक्कत आ सकती है.

जनलर मोटर्स का कहना है कि 2014-2017 के बीच आए कई मॉडल्स, ट्रकों और एसयूवी गाड़ियों को वापस बुलाने का फ़ैसला किया है

कंपनी ने कहा वो ग्राहकों संपर्क करेगी और उनके सॉफ़्टवेर भी मुफ़्त में अपडेट करेगी.



अमरीका के डेट्रॉइट स्थित जनरल मोटर्स के दफ़्तर से बयान में कहा गया है कि सीधे तौर पर इस फ़ैसले से कंपनी को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा.

कंपनी की 43 लाख गाड़ियों में से 36 लाख गाड़ियां अमरीका में है.



शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रैफ़िक सुरक्षा प्रबंधन ने गाड़ियों की वापसी की घोषणा की.

कंपनी का कहना है कि ये खामी सेंसिग और डायग्नोस्टिक मॉड्यूल में पाई गई है.



2014 में एक अन्य कार कंपनी ने 26 लाख गाड़ियों को इग्निशन स्विच में खामी के कारण वापस लिया था, इग्निशन स्विच में गड़बड़ी के कारण एयरबैग नहीं खुलते थे.

कंपनी ने 124 लोगों की मौत के लिए जुर्माना भी दिया था.



- बीबीसी हिन्दी
Tags :