🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

सदन की वित्तीय समितियां राजकोष की प्रहरी : श्री प्रजापति

👤
DD
👁 1973 व्यूज
📍 Bhopal
सदन की वित्तीय समितियां राजकोष की प्रहरी : श्री प्रजापति
विधान सभा समितियों की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न

16 मार्च, 2019। सदन की वित्तीय समितियों के द्वारा ही प्रदेश के बजट पर समुचित वित्तीय नियंत्रण, कार्यो की गुणवत्ता एवं उनके क्रियान्‍वयन की तत्‍परता संभव है। समितियां जहां सदन का लघुरूप हैं वहीं वे राजकोष की प्रखर प्रहरी भी हैं। यह उदगार विधान सभा अध्‍यक्ष एन.पी. प्रजापति ने आज विधान परिषद् सभागार में विधान सभा की वित्तीय समितियों एवं अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्गो के कल्‍याण संबंधी समिति की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करते हुए व्‍यक्‍त किये।



विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने सर्वप्रथम संयुक्‍त समिति की बैठक के

औचित्‍य एवं अवधारणा पर प्रकाश डाला।



श्री प्रजापति ने कहा कि इन समितियों की बैठकों में बिना किसी दलीय दृष्टिकोण के ज्‍यादा गहराई, सूक्ष्‍मता और तटस्‍थता के साथ विचार-विमर्श संभव होता है। यह समितियां जॉच के अधीन विषय का परीक्षण कर कार्यपालिका द्वारा संचालित योजनाओं में धन के

अपव्‍यय, प्रक्रियागत खामियों, शिथिलता और अनियमितता के संदर्भ में वित्तीय अनुशासन बनाये रखने का कार्य करती हैं साथ ही खामियों को दूर करने तथा दोषियों के विरूद्ध उत्तरदायित्‍व के निर्धारण के दिशा-निर्देश और उपाय अपनी अनुशंसाओं के माध्‍यम से सुझाती हैं। श्री प्रजापति ने कहा कि इन समितियों की उपयोगिता कार्यपालिका की कार्यकुशलता और भावी नियोजन में परिलक्षित भी होती है।



नवगठित समितियों के सभापतियों एवं सदस्‍यगणों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष ने विश्‍वास जताया कि सभी योग्‍य सदस्‍यगण इन महत्‍वपूर्ण समितियों में अपनी भूमिका और दायित्‍वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने में सफल होंगे। इस अवसर पर लोकलेखा समिति के सभापति डॉ. नरोत्तम मिश्र, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति श्री लक्ष्‍मण सिंह, स्‍थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के सभापति बिसाहूलाल सिंह तथा अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्गो के कल्‍याण संबंधी समिति के सभापति रामलाल मालवीय ने भी बैठक को संबोधित करते हुये अपने उदबोधन में कहा कि सौंपे गये अपेक्षित गुरूत्तर दायित्‍वों का कुशाग्रता के साथ निर्वहन हेतु यह समितियां प्रभावी पहल करेंगी।



विधान सभा उपाध्‍यक्ष सुश्री हिना कावरे ने उक्‍त समितियों के सभापतियों तथा सदस्‍यों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर विधान सभा के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags :