🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

ड्रग्स माफिया पर गरजी कांग्रेस, भोपाल मेट्रो की देरी पर सदन में भिड़े विधायक

👤
prativad
👁 2324 व्यूज
📍 भोपाल
ड्रग्स माफिया पर गरजी कांग्रेस, भोपाल मेट्रो की देरी पर सदन में भिड़े विधायक
31 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने सत्ता पक्ष की नाक में दम कर दिया। एक ओर कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में बेकाबू ड्रग्स कारोबार को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर भोपाल मेट्रो की सुस्त रफ्तार पर भी सरकार को घेरा गया। सदन की कार्रवाई में राजनीति, अपराध और विकास तीनों मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली।

◼️ ड्रग्स का डोज और भाजपा पर आरोपों की बौछार
विधानसभा परिसर में आज एक बेहद नाटकीय दृश्य तब देखने को मिला, जब कांग्रेस विधायक प्रतीकात्मक इंजेक्शन और नशीले पदार्थों के मॉडल लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुए इस विरोध में कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता ड्रग्स माफिया से जुड़े हैं, और सरकार "बड़े मगरमच्छों" को बचा रही है।

◼️ सिंघार ने सवाल उठाया:
"हर दिन नशे की चपेट में युवा आ रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है। क्या बड़े मगरमच्छों पर भी कभी जाल डाला जाएगा?"

◼️ भोपाल मेट्रो: खोदी गई सड़कें, अधूरी योजनाएं
विधानसभा में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल मेट्रो परियोजना की रफ्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
"सॉइल टेस्टिंग के नाम पर पूरा भोपाल खोद दिया, लेकिन दो में से एक भी चरण पूरा नहीं हुआ," मसूद ने कहा।

इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परियोजना का पूरा ब्योरा रखते हुए बताया:

ओरेंज लाइन की लागत: ₹4406.57 करोड़ (वर्तमान में बढ़ने का आकलन जारी)

3.2 हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही

ब्लू लाइन (भदभदा से रत्नागिरी) का निर्माण M/S AFCONS को सौंपा गया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो मेट्रो का पूरा इतिहास ही खोल दिया और बताया कि जब वे केंद्र में मंत्री थे, तब डीपीआर के लिए ₹15 करोड़ की राशि भेजी गई थी।

◼️ कानून-व्यवस्था पर सरकार घिरी, जीरो टॉलरेंस पर उठा सवाल
कानून व्यवस्था पर नियम 138 के तहत चर्चा के दौरान विपक्ष ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों, साइबर ठगी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गंभीर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा:
"मीडिया की नजर जहां नहीं पहुंचती, वहां अपराधियों को संरक्षण मिलता है। हर दिन SC/ST वर्ग की 7 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं।"

जवाब में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दोहराया:
"सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। कार्रवाई लगातार हो रही है, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।"

Tags :