🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

'लव जिहाद' मामलों पर विधानसभा में खुलासा: 283 में से 50 मामलों में आरोपी बरी, सिर्फ 7 को सजा

👤
prativad
👁 2751 व्यूज
📍 भोपाल
'लव जिहाद' मामलों पर विधानसभा में खुलासा: 283 में से 50 मामलों में आरोपी बरी, सिर्फ 7 को सजा
धार्मिक स्वतंत्रता कानून के पांच वर्षों के आंकड़े आए सामने, इंदौर में सर्वाधिक केस, नाबालिगों की संख्या भी चिंता का विषय

6 अगस्त 2025। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को एक ऐसा तथ्य सामने आया जिसने राज्य के धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है। विधानसभा में सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में इस कानून के तहत दर्ज 283 मामलों में से 50 मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं, जबकि सिर्फ 7 मामलों में ही दोष सिद्ध हो पाया है।

यह खुलासा विधायक आशीष गोविंद के सवाल के लिखित उत्तर में किया गया, जिसमें 1 जनवरी 2020 से 15 जुलाई 2025 तक के आँकड़े मांगे गए थे।

क्या कहते हैं आंकड़े?
सरकार के जवाब के अनुसार:
कुल दर्ज मामले: 283
जिनमें पुलिस जांच पूरी हुई: 86
इनमें आरोपी बरी हुए: 50
दोष सिद्ध होकर सजा पाने वाले: 7
आपसी समझौते से निपटे केस: 1
अभी भी लंबित केस (कोर्ट में): 197

आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि इस कानून के तहत दर्ज मामलों की बड़ी संख्या अभी न्यायिक प्रक्रिया में लंबित है, जबकि फैसले हो चुके मामलों में दोषमुक्ति की दर सजा से कहीं अधिक है।

नाबालिगों के मामले और क्षेत्रीय आंकड़े
प्रस्तुत आँकड़ों में एक और चिंताजनक बात यह सामने आई कि 71 पीड़िताओं की उम्र 18 वर्ष से कम थी। जिलावार आंकड़ों में इंदौर सबसे आगे है, जहां पिछले 5 वर्षों में 74 मामले दर्ज हुए। इसके बाद भोपाल (33 मामले), धार (13), उज्जैन और खंडवा (12-12 मामले) रहे।

सियासी बयानबाजी शुरू
विधानसभा में आंकड़े सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, "लव जिहाद एक संगठित अपराध है, और इससे जुड़े लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा।"

वहीं, राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि जब इतने अधिक मामले कोर्ट में टिक नहीं पा रहे, तो कानून के दुरुपयोग की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

कानूनी विशेषज्ञों की नजर में
कानूनविदों का कहना है कि ऐसे कानूनों में सख्ती से अधिक साक्ष्यों और निष्पक्ष जांच की जरूरत होती है। “अगर 86 मामलों में से 50 में बरी होना पड़ा, तो यह न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल नहीं, बल्कि प्राथमिक जांच की गुणवत्ता और तथ्यों की गंभीरता पर विचार का विषय है,” एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा।
Tags :