🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाइकर्स के लिए अच्छी खबर

👤
DD
👁 1840 व्यूज
📍 Delhi
बाइकर्स के लिए अच्छी खबर

दिल्ली 22 AUG 2022, दिल्ली स्थित एक स्टार्टअप द्वारा विकसित प्रदूषण रोधी हेलमेट टू-व्हीलर सवारों को स्वच्छ हवा में सांस लेने में मदद कर सकता है। शेलिओस टेक्नोलैब्स द्वारा विकसित इस हेलमेट में एक ब्लूटूथ-सक्षम ऐप है जो सवार को यह बताता है कि हेलमेट को कब सफाई की आवश्यकता है।

इस स्टार्टअप को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से सीड फंडिंग प्राप्त हुई है और इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी उद्यमी पार्क (जेएसएसएटी-एसटीईपी) नोएडा में तैयार किया गया है।

उन्होंने हेलमेट के लिए अग्रणी ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चर्स (ओईएम) के साथ कमर्शियलाइजेशन डील्स की थीं। इस उत्पाद को टेक्नॉलजी रेडिनेस लेवल (टीआरएल) लेवल-9 पर उपयोगिता पेटेंट प्रदान किया गया है और अब इसे देश के सभी हिस्सों में 4500 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है। उत्पाद के उपयोगकर्ताओं में पूरे भारत में व्यक्तिगत सवार शामिल हैं और अगले संस्करण के लिए, शेलिओस ने उत्पाद के व्यावसायीकरण के लिए रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों के साथ भागीदारी की है।

शेलिओस टेक्नोलैब्स के संस्थापकों ने हवा की गुणवत्ता के संकट के दौरान बाइकर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानते हुए उनका समाधान निकाला है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली को सर्दियों के महीनों में इसी तरह की वायु गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

संस्थापकों में से एक, अमित पाठक ने कहा, ?हम सड़कों पर हवा की खराब गुणवत्ता के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे असर से परेशान थे। खास तौर पर लाखों दोपहिया सवार जो लंबे समय तक इस जोखिम में रहते हैं और हवा में पार्टिकुलेट मैटर और वाहनों के उत्सर्जन के बीच सांस लेकर दोहरी मार झेलते हैं।"
Tags :