🔴 TRENDING NOW!
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख

👤
prativad
👁 3156 व्यूज
📍 भोपाल
5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख
आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2025 है।
रेगुलर प्रथम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र ही कर सकते हैं आवेदन
स्नातक को 2 लाख तक और स्नातकोत्तर को 6 लाख तक का अनुदान
शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा चयन

22 अगस्त 2025। रिलायंस फाउंडेशन की वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एक बार फिर खुल गए हैं। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए रिलायंस फाउंडेश 5100 छात्रों को स्कॉलरशिप यानी छात्रवृत्ति देगी। स्कॉलरशिप के लिए केवल प्रथम वर्ष के रेगुलर स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भारत की इस सबसे बड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर 2025 तय की गई है। बताते चलें कि 2022 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियाँ देने की घोषणा की थी।

रिलायंस फाउंडेशन स्नातक स्तर पर 5,000 छात्रों और स्नातकोत्तर छात्रों को 100 स्कॉलरशिप देगा। स्नातकों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चुनाव उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा। दूसरी तरफ स्नातकोत्तर छात्रवृत्तियाँ इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, एनर्जी और जीवन विज्ञान के चुनिंदा क्षेत्रों में भारत के 100 सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी। राष्ट्रीय विकास और वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एडवांस स्टडीज़ और रिसर्च के लिए छात्रों को 6 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भविष्य के लीडर्स की एक ऐसी टोली खड़ी करना है, जो समाज, पर्यावरण और डिजिटल सोच रखने वाली हो और भारत के लिए कुछ बड़ा सोच सकें।

रिलायंस 29 वर्षों से भी अधिक समय से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दे रहा है। रिलायंस अब तक विभिन्न माध्यमों से 28,000 से अधिक छात्रवृत्तियों प्रदान कर चुका है। फाउंडेशन के मुताबिक जिन छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई थी, उनमें से अधिकतर आज प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा नाम कमा रहे हैं और भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। छात्रवृत्तियों के बारे में अधिक जानने और आवेदन करने के लिए scholarships.reliancefoundation.org पर क्लिक करें।
Tags :