🔴 TRENDING NOW!
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

8वें वेतन आयोग: 50,000 रुपये मूल वेतन वालों की सैलरी कितनी बढ़ सकती है? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणना

👤
prativad
👁 2302 व्यूज
📍 भोपाल
8वें वेतन आयोग: 50,000 रुपये मूल वेतन वालों की सैलरी कितनी बढ़ सकती है? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणना
13 अगस्त 2025। आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर चर्चाएँ तेज हैं। ब्रोकरेज फर्म्स और विशेषज्ञों के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 1.80 से 2.46 के बीच रह सकता है, जिससे प्रभावी वेतन वृद्धि 13% से 54% तक हो सकती है।

रिपोर्ट्स क्या कहती हैं?

एंबिट कैपिटल: फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46

1.83 → लगभग 14% वृद्धि

2.15 → लगभग 34% वृद्धि

2.46 → लगभग 54% वृद्धि

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज: 1.8 फिटमेंट फैक्टर, लगभग 13% वृद्धि

कैसे होता है कैलकुलेशन?
फिटमेंट फैक्टर का मतलब है मौजूदा मूल वेतन को उसी गुणांक से गुणा करना। हालांकि, आयोग लागू होने पर महंगाई भत्ता (DA) शून्य हो जाता है, जिससे वास्तविक वृद्धि थोड़ी कम होती है।

पिछला अनुभव:
7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ था। न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुआ, लेकिन DA खत्म होने के कारण वास्तविक वृद्धि लगभग 14.3% रही।



Tags :