🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

12 साल में 190 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप, 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त को की गई

👤
prativad
👁 1390 व्यूज
📍 Bhopal
12 साल में 190 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप, 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त को की गई
20 मार्च 2023। मध्य प्रदेश पुलिस में 190 कर्मी और अधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे। सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर क्षेत्र के हैं। इसमें आरक्षक से लेकर अधिकारी तक शामिल है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में लिखित जानकारी दी। इसके अनुसार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के 64 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर में 28 है। भोपाल में 15 केस दर्ज किए गए। इसमें सबसे ज्यादा कमला नगर थाने में सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज हुए। इस संबंध में चार मामलों में अभियुक्तों को बरी कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले विचाराधीन है। इसके अलावा टीटी नगर थाने में दो, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मिसरोद और हनुमानगंज थाने में एक-एक पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया। इंदौर में 15 और जबलपुर में 6 केस दर्ज हुए है। इनमें से कुछ मामले में आरोपी दोष मुक्त भी हो चुके हैं।

45 के एनकाउंटर, 31 ने हवालात में की आत्महत्या
वहीं, प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। इसी अवधि में हवालात में 13 मौत हुई है। वहीं, 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है।

लोकायुक्त ईओडब्ल्यू में फंसे 62 डॉक्टर
राजकीय मेडिकल कॉलेज के 62 डॉक्टरों के खिलाफ लोकायुक्त व ईओडब्ल्यू में शिकायत की गई है। इनमें से लोकायुक्त को 26 और ईओडब्ल्यू को 36 शिकायतें मिलीं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दो अभियोग लंबित हैं। इनमें सूडानी महिला अस्पताल के तत्कालीन निदेशक डॉ. नीरज बेदी और रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलख प्रकाश शामिल थे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :