🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्य प्रदेशः बदमाशों ने महिला एसआई को किया अगवा

👤
वेब डेस्क
👁 21191 व्यूज
📍 मुरैना
मध्य प्रदेशः बदमाशों ने महिला एसआई को किया अगवा
19 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को अगवा कर लिया. एसआई एक शिकायत के मिलने के बाद मारपीट से एक चालक को बचाने के लिए गई थी. लेकिन वहां कार सवार दो बदमाशों से एसआई का सामना हो गया, जो एक लड़की को अगवा करके ला रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने एसआई को भी अगवा कर लिया.



मामला मुरैना के सिविल लाइन थाने का है. जहां सब इंस्पेक्टर रूबी तोमर तैनात हैं. मंगलवार को रूबी सादे कपड़े में थाने की तरफ जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक ऑटोचालक को कुछ लोग पीट रहे थे. रूबी उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंच गई. जब रूबी ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने एसआई रूबी को भी अपना कार में खींच लिया और वहां से फरार हो गए.



कार में बदमाशों के साथ एक लड़की भी सवार थी. रूबी ने हार नहीं मानी और वह कार में भी बदमाशों से संघर्ष करती रही. उसने दोनों बदमाशों पर चलती कार में कई बार वार किए. परेशान होकर बदमाशों ने एसआई रूबी को शहर से बाहर जौरा रोड पर चलती कार से धक्का दे दिया. बदमाशों के कब्जे से मुक्त होते ही एसआई रूबी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सारी घटना की जानकारी दी.



सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई गई. जिले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी गई. और इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा. पुलिस को बदमाशों की कार से एक लड़की भी मिली. पूछताछ में पता चला कि उस लड़की को उन दोनों बदमाशों ने ग्वालियर से अगवा किया था.



पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों की शिनाख्त ग्वालियर की आदित्यपुरम कॉलोनी निवासी विवेक जादौन और भिंड निवासी दिनेश भदौरिया के रूप में हुई है. इन दोनों बदमाशों के खिलाफ कई थानों में लूट, अपहरण, मारपीट के मामले दर्ज हैं.



मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रूबी तोमर ने इस मामले बहादुरी का प्रदर्शन किया है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Tags :