🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भोपाल में भेल से रिटायर्ड अफसर को दोस्त ने हनीट्रैप में फंसाकर लूटा

👤
prativad
👁 2127 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में भेल से रिटायर्ड अफसर को दोस्त ने हनीट्रैप में फंसाकर लूटा
4 सितंबर 2024। भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड अफसर को हनीट्रैप में फंसाकर उनके दोस्तों ने ही 2 लाख रुपए लूट लिए। आरोपियों ने रशियन लड़की के साथ होटल में अफसर का वीडियो बनाया और फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि शिकायतकर्ता राजुल अग्रवाल भेल से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि साकेत नगर निवासी शशांक वर्मा उर्फ सन्नी को वह 25 साल से जानते हैं। बीते 14 अगस्त को सन्नी उन्हें होटल सिलेस्टियल पार्क ले गया और कहा कि वहां एक रशियन लड़की से मुलाकात कराएगा। राजुल उसके साथ होटल चले गए, लेकिन कुछ ही समय बाद वहां से निकल आए।

15 अगस्त को शाम सन्नी राजुल के पास आया और एक सामान्य फोटो वीडियो दिखाया, जिसमें राजुल रशियन लड़की के साथ नाश्ता व ड्रिंक कर रहे हैं। सन्नी ने उन्हें धमकाया कि उसके पास ऐसे 27 और वीडियो हैं, जिनमें से कुछ बहुत ज्यादा आपत्तिजनक हैं। मामले को शांत करने के लिए सन्नी ने राजुल से 1 लाख रुपए मांगे, लेकिन राजुल ने देने से मना कर दिया। इसके बाद सन्नी राजुल को एमपी नगर में एक अपार्टमेंट में ले गया और वहां से वीडियो डिलीट करने का वादा किया।

10 मिनट बाद सन्नी लौटकर आया और बताया कि दलाल (महिला) के साथ विवाद हो गया है। इसके बाद सन्नी के फोन पर कथित क्राइम ब्रांच से फोन आने लगे और राजुल की गिरफ्तारी का दबाव बनाते हुए डराया जाने लगा। उनके साथ मारपीट कर कंप्रोमाइज करने के लिए 55 हजार रुपए ले लिया गए। उन्हें कई बार क्राइम ब्रांच का कथित अधिकारी के नाम से डराया गया। वह इतने डर गए कि सन्नी की हर बात मानने लगे। आरोपी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते रहे। इसके बाद आरोपी उन्हें फिर उसी होटल के कमरा नंबर-105 में लेकर पहुंचे, जहां सन्नी ने पूजा राजपूत नाम की महिला को बुलाया। सभी ने पार्टी की और राजुल को वाशरूम में बंद कर दिया। रात में राजुल होटल में ही आरोपियों के साथ रहे।

पीड़ित ने बताया कि 20 अगस्त की शाम को वह अपने घर पहुंचे। सन्नी दबाव बनाकर उनसे 50 हजार रुपए फिर ले लिए। 20 अगस्त को रात करीब 11 बजे सन्नी अपने साथी दीपक मगौरे को लेकर आया और उनका अपहरण किया। उन्हें जबलपुर ले जाकर उनके यूपीआई अकाउंट से 40 हजार अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराया और एटीएम से 60 हजार रुपए निकलवाए। 30 अगस्त को 7 बजे वह जबलपुर से घर पहुंचे।
Tags :