🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

क्राइम ब्रांच भोपाल की बडी सफलता, आयुर्वेदिक ईलाज के नाम पर 42 लाख 73 हजार रुपये की ठगी की पूर्ण राशि फरियादी को वापस दिलाई

👤
prativad
👁 3287 व्यूज
📍 भोपाल
क्राइम ब्रांच भोपाल की बडी सफलता, आयुर्वेदिक ईलाज के नाम पर 42 लाख 73 हजार रुपये की ठगी की पूर्ण राशि फरियादी को वापस दिलाई
गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार
शेष आरोपी घरो से हो चल रहे है फरार
क्राइम ब्रांच की दविश से डर कर आरोपियो ने फरियादी के खाते जमा की राशि की वापस

23 मई 2023। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अनुराग शर्मा द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त श्रुत कीर्ती सोमवंशी एवं अति. पुलिस उपायुक्त अपराध शेलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त शिवपाल सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अनूप कुमार उईके उनकी टीम को लगाया था।

आवेदक राकेश मोहन विरमानी निवासी शाहपुरा भोपाल द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में 01 राजीव 2. डॉ आर पटेल 3. संजीवनी आयुर्वेदिक भंडार 4. अन्य एक लड़का के द्वारा ईलाज के नाम पर 44 लाख रु की धोखाधड़ी करने के संबंध में प्रस्तुत किया जिसकी जाँच दौरान आये तथ्य एवं कथन, प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त आरोपियों द्वारा आपराधिक षड़यंत्र पूर्वक लोक सेवक का प्रतिरूपण कर छल करना पाया जाने पर धारा 420 भादवि का अपराध पाया जाने से पंजीबद्ध किया गया था।

थाना क्राइम ब्रांच द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर आरोपियो की लगातार तलाश जारी थी दिनाँक 02.05.2023 एक टीम को गठित कर राजस्थान खाता धारक आरोपी सावर लाल जाट पिता हनुमान सहाय को ब्लू सिटी मॉल के सामने से गिरफ्तार किया गया दिनाँक 15.05.2023 को अन्य आरोपियों के नामों के आधार पर थाना क्राइम ब्रांच भोपाल टीम को कोटा राजस्थान रवाना किया गया था। टीम 01 सप्ताह से कोटा में रुककर आरोपियों के संबंध में गोपनीय रुप से पतारासी कर रही थी इस दौरान पुलिस टीम द्वारा गैंग के तीन और सदस्यों को 1. मोहम्मद इमरान पिता मोहम्मद जमीर उम्र 32 साल नि चरेलैय्या मोहल्ला सागोद कोटा जिला राजस्थान 2.जावेद पिता ईशाक उम्र 47 साल नि कब्रिस्तान के पास अंता जिला कोटा राजस्थान 3. खलील पिता अब्दुल जब्बार उम्र 36 नि कब्रिस्तान के पास अंता जिला कोटा राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियो के ठिकानो पर दविश दे रही है जिससे भयभीत होकर गैंग के सदस्यो नें अलग अलग खातो के माध्यम से फरियादी के खातो में ठगी की पूर्ण राशि जमा करा दी गई है।

फरियादी द्वारा क्राइम ब्रांच की कार्यवाही से प्रसन्न होकर थाना क्राइम ब्रांच के अधिकारियो एवं कर्मचारियो के प्रति अभार व्यक्त कर सम्मानित किया गया है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :