🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

डिप्लोमैटिक तनाव बढ़ा: भारत ने बांग्लादेश के राजदूत को तलब किया

👤
prativad
👁 1209 व्यूज
📍 भोपाल
डिप्लोमैटिक तनाव बढ़ा: भारत ने बांग्लादेश के राजदूत को तलब किया
17 दिसंबर 2025। नई दिल्ली और ढाका के बीच रिश्तों में तल्खी और बढ़ गई है। इसी कड़ी में भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब बांग्लादेश अगले साल की शुरुआत में होने वाले आम चुनाव की तैयारी कर रहा है।

दक्षिण एशिया के दोनों पड़ोसियों के बीच चल रहे डिप्लोमैटिक विवाद के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले पिछले हफ्ते ढाका ने भारत से आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारतीय जमीन से “भड़काऊ” बयान देने की अनुमति दी गई।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को 17 दिसंबर 2025 को तलब किया गया। इस दौरान उन्हें बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर भारत की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया गया।

मंत्रालय के अनुसार, राजदूत का ध्यान उन कथित चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों की ओर दिलाया गया, जिन्होंने ढाका में भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा को लेकर योजनाएं बनाने की घोषणा की है। भारत ने साफ किया कि उसे उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार भारतीय दूतावास और अन्य डिप्लोमैटिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

मंगलवार को एक बांग्लादेशी राजनीतिक नेता के भारत विरोधी समूहों को लेकर दिए गए बयान से भी दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आई। भारत ने दोहराया कि उसने कभी अपनी जमीन का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया है।

इस बीच ढाका ने शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के प्रत्यर्पण की मांग की है। बांग्लादेश की अदालत ने 2024 के छात्र आंदोलनों के दौरान हिंसक कार्रवाई के आदेश देने के आरोप में दोनों को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में मौत की सजा सुनाई है।

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, देश में अगला राष्ट्रीय चुनाव 12 फरवरी को होगा। शेख हसीना की अवामी लीग, जो विद्रोह से पहले 15 साल तक सत्ता में रही, को चुनाव में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।

फिलहाल नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस अंतरिम बांग्लादेश सरकार के चीफ एडवाइजर के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
Tags :