31 दिसंबर 2018। प्रदेश की नई सरकार ने अपना प्रभाव फैलाना प्रारंभ कर दिया है। अब राज्य के हर कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के चित्र लगेंगे एवं शासकीय गतिविधियों में भी उनके चित्र का उपयोग किया जायेगा।
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिवों/प्रमुख सचिवों/सचिवों/उप सचिवों, विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का अनुमोदित छाया चित्र जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट पर फोटो संग्रह में उपलब्ध है। इसलिये निर्देशानुसार अनुरोध है कि समस्त शासकीय गतिविधियों के संबंध में आवश्यक्ता होने पर उक्त छाया चित्र का ही उपयोग किया जाना सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
नई दिल्ली में पदस्थ सेवकों की मांगी जानकारी :
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र सरकार के नई दिल्ली में पदस्थ आवासीय आयुक्त के माध्यम से सभी विभागों से जानकारी मांगी है कि नई दिल्ली में मप्र शासन के सभी कार्यालय/निगम/उपक्रम के कितने अधिकारी एवं कर्मचारी पदस्थ हैं। इनके पदनाम एवं वेतनमान की भी जानकारी मांगी गई है। जाहिर है, अब नई दिल्ली में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भी तबादले किये जायेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
सभी सरकारी कार्यालयों में कमलनाथ के चित्र लगेंगे
Place:
Bhopal 👤By: डिजिटल डेस्क Views: 2002
Related News
Latest News
- ⚓ रूस ने भारतीय नौसेना को सौंपा नया स्टील्थ फ्रिगेट 'तमाल', रक्षा साझेदारी को मिली नई मजबूती
- F-35B स्टील्थ फाइटर की केरल में मौजूदगी पर बड़ा खुलासा: क्या है अमेरिका-यूके की असली कहानी?
- मोहन यादव की रणनीतिक जीत: हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष, गुटबाज़ों को तगड़ा झटका
- चीन में कैश का संकट: मोबाइल पेमेंट ने नोट और सिक्कों को किया विलुप्त – ‘ले मोंडे’ रिपोर्ट
- मोहन-हेमंत की जोड़ी का 'डबल इंजन' तैयार: सत्ता-संगठन में दिखेगा नया तालमेल
- महिला सर्जरी में तकनीकी क्रांति: हर हेल्थ हॉस्पिटल में भारत का पहला स्वदेशी सर्जिकल टेली-रोबोटिक सिस्टम 'SSI मंत्रा' का लोकार्पण
Latest Posts

