🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

ताज लेकफ्रंट भोपाल में ‘द गोअन ओडिसी’ – 11 से 15 जून तक गोवा के तटीय स्वादों का उत्सव

👤
prativad
👁 1802 व्यूज
📍 भोपाल
ताज लेकफ्रंट भोपाल में ‘द गोअन ओडिसी’ – 11 से 15 जून तक गोवा के तटीय स्वादों का उत्सव
11 जून 2025। ताज लेकफ्रंट भोपाल शहर के फूड लवर्स को ‘द गोअन ओडिसी’ के माध्यम से गोवा के सुनहरे समुद्री किनारों की ओर एक स्वाद यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है।

यह पाँच दिवसीय फूड फेस्टिवल गोवा के पारंपरिक और दिल को छू लेने वाले व्यंजनों का जश्न है, जो 11 जून से 15 जून तक होटल के सिग्नेचर ऑल-डे डाइनर मचान में आयोजित होगा।

इस खास महोत्सव को ताज फोर्ट अगुआडा रिज़ॉर्ट एंड स्पा, गोवा से आए शेफ चंद्रकांत प्रकाश कोरगांवकर ने क्यूरेट किया है, जो स्वयं गोवा के मूल निवासी हैं और जिनकी जड़ें गोवा की पारंपरिक पाक कला में गहराई से जुड़ी हैं। इस फूड फेस्टिवल में मेहमान स्वाद ले सकेंगे गोवा की प्रसिद्ध डिशेज़ जैसे – प्रॉन बालचाओ, चिकन शाकुती, सॉरपोटेल, वेज/नॉन-वेज विंदालू, और पारंपरिक गोअन दाल वरन का। इन व्यंजनों के साथ परोसा जाएगा पोई – गोवा की खमीरयुक्त पारंपरिक गेहूं की ब्रेड, जिसे विविध प्रकार की ग्रेवी, अचार और चटनी के साथ परोसा जाएगा।

मीठे के शौकीनों के लिए भी है कुछ खास – बेबिंका, जो नारियल दूध से बनी परतदार मिठाई है और डोडोल, जो गुड़ और नारियल से बना मखमली मिठा व्यंजन है। ताज लेकफ्रंट भोपाल के जनरल मैनेजर विशाल शर्मा ने कहा, “गोअन व्यंजन विभिन्न संस्कृतियों का संगम है – पुर्तगाली, अरबी, कोंकणी, मलाबारी जैसे प्रभावों के कारण यह खाना जितना विविध है, उतना ही स्वादिष्ट भी। हमें खुशी है कि हम भोपाल के मेहमानों को गोवा की पाक यात्रा का हिस्सा बना पा रहे हैं।”

इस फेस्टिवल में पारंपरिक गोअन ब्रेड मेकिंग की कला को भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो वहां की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है। साथ ही, खासतौर पर चुने गए पेय जैसे फेणी-बेस्ड कॉकटेल्स, कोकम मॉकटेल्स, और ऐसे वाइन भी परोसे जाएंगे जो इन तीखे और चटपटे
व्यंजनों के स्वाद को और भी बढ़ा देंगे।

चाहे आप खाने के शौकीन हों या समुद्री स्वादों के माध्यम से एक नया अनुभव पाना चाहते हों – ‘द गोअन ओडिसी’ आपके लिए एक अविस्मरणीय स्वाद यात्रा का वादा करता है।
Tags :