🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

जेएनसीटी में मेमोरी सेमीनार सम्पन्न

👤
Admin
👁 3002 व्यूज
📍 भोपाल
जेएनसीटी में मेमोरी सेमीनार सम्पन्न
26 फरवरी 2018। याददाश्त की आसान तकनीकों से न सिर्फ महत्वपूर्ण बातों को याद रखा जा सकता है बल्कि अपने सीखने समझने के कौशल को विकसित किया जा सकता है। अच्छी याददाश्त आत्मविश्वास बढ़ाने, तनाव को घटाने और सफलता की उंचाईयों पर ले जाने का काम करती है।



उक्त बात नेशनल मेमोरी रिकार्ड होल्डर, जितेन्द्र तिवारी ने जय नारायण कॉलेज आफ टेक्नालॉजी में आयोजित एक दिवसीय मेमोरी एन्हांसमेंट वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जटिल होती जा रही तकनीकी कार्यप्रणाली को समझने एवं सफलतापूर्वक प्रयोग में लाने के लिए एक ठोस याददाश्त का होना अति आवश्यक है। अच्छे कैम्पस प्लेसमेंट के लिए स्ट्रांग मेमोरी, इंटेलीजेंस एवं एप्टीट्यूड के सही मिश्रण का होना सहायक सिद्ध होता है।



श्री तिवारी ने इस सेमीनार में सामान्य चीजों को याद रखने एवं लम्बे समय तक चीजों को, विशेषतः टेक्नीकल चीजों को याद रखने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया एवं कुछ आसान टिप्स दिए।



इस अवसर पर एलएनसीटी समूह की अध्यक्षा श्रीमती पूनम चौकसे एवं सचिव श्रीमती पूजाश्री चौकसे ने इस सेमीनार को उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों को श्री तिवारी द्वारा बताई गई बातों का अनुसरण करने को कहा।
Tags :