🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मंगल पर भरपूर मात्रा में अटकी हुई है हाइड्रोजन गैस

👤
Digital Desk
👁 21651 व्यूज
📍 वाशिंगटन
मंगल पर भरपूर मात्रा में अटकी हुई है हाइड्रोजन गैस
मंगल ग्रह पर भूकंप के दौरान चट्टानों के बीच आपस में घर्षण से बनी चट्टानों में हाइड्रोजन गैस भरपूर मात्रा में अटकी हुई है। भूकंपीय गतिविधियों से ग्रह पर जीवन के लिए पर्याप्त हाइड्रोजन निकल सकती है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है।



अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने स्काटलैंड के तटीय इलाके आउटर हेब्रिडेस में सक्रिय फाल्ट लाइंस के आसपास निर्मित चट्टानों का अध्ययन किया। येल के भूवैज्ञानिक सीन मैकमोहन ने कहा, "पूर्व के अध्ययन से संकेत मिला था कि भूकंप के दौरान जब चट्टानें आपस में घर्षण करती और टूटती हैं तब हाइड्रोजन पैदा होती है।



हमारे अध्ययन का सुझाव है कि पर्याप्त हाइड्रोजन पैदा होने से सक्रिय फाल्ट के पास सूक्ष्म जीवों के विकास में मदद मिल सकती है। मनुष्य और दूसरे पशुओं को ऊर्जा ऑक्सीजन और शुगर में प्रतिक्रिया से मिलती है। जबकि जीवाणु वैकल्पिक प्रतिक्रियाओं से ऊर्जा प्राप्त करते हैं।



उदाहरण के तौर पर हाइड्रोजन गैस के ऑक्सीकरण से धरती की सतह के नीचे पाए जाने वाले जीवाणु अपने लिए पर्याप्त ऊर्जा पैदा कर लेते हैं। मैकमोहन ने कहा, "मंगल ग्रह भूकंप के दृष्टिकोण से बहुत अधिक सक्रिय नहीं है लेकिन हमारे अध्ययन से यह जाहिर होता है कि इस ग्रह पर भूकंप से सूक्ष्म जीवों के जीवन के लिए पर्याप्त हाइड्रोजन गैस पैदा हो सकती है।



भूकंप का आकलन करेगा नासा



इस अध्ययन से जुड़े स्काटलैंड की एबरडीन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जॉन पर्नेल ने कहा, "नासा ने वर्ष 2018 में इनसाइट मिशन के दौरान मंगल ग्रह पर भूकंपीय गतिविधियों के आकलन की योजना बनाई है। इससे रोचक आंकड़े मिलने की उम्मीद है।"
Tags :