🔴 TRENDING NOW!
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे क्या AI डॉक्टरों से बेहतर इलाज कर पाएगा? नई मेडिकल बहस ने बढ़ाई चिंता क्या AI इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो रहा है? OpenAI ने ट्रेनिंग की रफ्तार घटाई

चीन ने किया कारनामा: पहली बार 5G सैटेलाइट-टू-फोन वीडियो कॉल, बिना किसी खास डिवाइस के

👤
prativad
👁 2857 व्यूज
📍 नई दिल्ली
चीन ने किया कारनामा: पहली बार 5G सैटेलाइट-टू-फोन वीडियो कॉल, बिना किसी खास डिवाइस के
2 अक्टूबर 2025। दूरसंचार तकनीक के क्षेत्र में चीन ने एक बड़ा कदम बढ़ाया है। चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया की पहली सीधी 5G सैटेलाइट-टू-फोन वीडियो कॉल सफलतापूर्वक की है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी विशेष सैटेलाइट फोन या अतिरिक्त उपकरण की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि एक सामान्य स्मार्टफोन से ही यह कॉल संभव हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रयोग 5G नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) स्टैंडर्ड के तहत किया गया। इसका मतलब है कि अब सामान्य मोबाइल फोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से कनेक्ट होकर कॉल कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में मोबाइल नेटवर्क की परिभाषा ही बदल सकती है। अगर यह बड़े पैमाने पर लागू होती है, तो दूर-दराज़ और नेटवर्कविहीन इलाकों में भी बिना टावर के लोग सीधे सैटेलाइट से जुड़ पाएंगे।

हालांकि, फिलहाल यह तकनीक प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट यानी परीक्षण स्तर पर है। अभी इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराना बाकी है और इसके लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सैटेलाइट नेटवर्क की आवश्यकता होगी।

यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब अमेरिका की कई कंपनियां (जैसे AST SpaceMobile और SpaceX) भी इसी तरह की डायरेक्ट-टू-स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी तकनीक पर काम कर रही हैं। चीन का यह कदम वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उसे बढ़त दिला सकता है।
Tags :