🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राधारमण में वेब डेवलपमेंट ट्रेनिंग संपन्न

👤
DD
👁 1732 व्यूज
📍 Bhopal
राधारमण में वेब डेवलपमेंट ट्रेनिंग संपन्न
कंप्यूटर साइंस व वेब डेवलपमेंट की दुनिया में हो रहे नवीनतम बदलावों को सीखने व समझने को मिला

भोपाल 17 अक्टूबर 2022, राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के कम्प्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग द्वारा हाल ही में कंप्यूटर साइंस विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय वेब डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया. स्किल डेवलपमेंट से जुड़े इस कार्यक्रम में शामिल हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र के विशेषज्ञों - डॉ. आर.के.पांडे, प्रो. चेतन अग्रवाल, डॉ. प्राची तिवारी, प्रो. पवन मीणा, प्रो. राकेश शिवहरे, प्रो. कोमल मौर्य तथा प्रो. अंकित प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया.
राष्ट्रीय स्तर के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हालिया कंप्यूटर साइंस व वेब डेवलपमेंट की दुनिया में हो रहे नवीनतम बदलावों को सीखने व समझने का अवसर विद्यार्थियों को मिला. इस शॉर्ट टर्म कोर्स में व्याख्यान, विशेष केस स्टडी और वेब डेवलपमेंट, सीएसएस, पीएचपी, एसक्यूएल और जावा स्क्रिप्ट में प्रशिक्षण, स्ट्रिंग्स और नंबरों, लूप, संग्रह आदि को शामिल किया गया.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशेषज्ञों का सम्मान किया गया जिसमे राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये तथा प्रतिभागियों व कार्यक्रम समन्वयकों को उनके योगदान के लिए बधाई और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए। समापन सत्र का संचालन डॉ. आर. के. पाण्डेय निदेशक आरआईटीएस द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन सीएसई के प्रमुख प्रो. चेतन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो. जयपाल बिष्ट भी मौजूद थे।
जिन वरिष्ठ विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया उनमें प्रो. डॉ. पी.के. लाहिड़ी, डॉ. आर.के.पांडे, प्रो. चेतन अग्रवाल, डॉ. प्राची तिवारी, प्रो. पवन मीणा, प्रो. राकेश शिवहरे, प्रो. कोमल मौर्य, और प्रो. अंकित प्रजापति शामिल थे। .


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :