🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

भोपाल जिले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

👤
prativad
👁 1237 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल जिले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
05 फरवरी 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया कि विशेष प्रयासों से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 में मतदाताओं की संख्या में 51 हजार 466 की वृद्धि हुई है। उन्होंने ने बताया कि अब जिले में कुल मतदाता 20 लाख एक हजार 510 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का कार्य जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के परिपेक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिले की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक गुरूवार को संपन्न हुई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के समाप्त होने के उपरांत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 2022 तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए गए है। उन्होंने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान कुल 51 हजार 466 मतदाताओं के नाम जोड़े गए जिसमें पुरूष मतदाता 24 हजार 319 और महिला मतदाता 27 हजार 136 शामिल किए गए। उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के समय जेंडर रेसो 922 था जो बढ़कर 926 हो गया है। इसी प्रकार भोपाल जिले का इपिक रेसो 63 था जो बढ़कर 66.13 प्रतिशत हो चुका है।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :