🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

अब सिर्फ एक QR स्कैन में पुलिस कमिश्नर तक पहुँचेगी आपकी शिकायत

👤
prativad
👁 1078 व्यूज
📍 भोपाल
अब सिर्फ एक QR स्कैन में पुलिस कमिश्नर तक पहुँचेगी आपकी शिकायत
28 नवंबर 2025। भोपाल पुलिस ने शिकायतों के निपटारे को ज्यादा पारदर्शी और तेज बनाने के लिए एक नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने शहर के सभी 38 थानों के बाहर QR कोड लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग SHO स्तर पर लापरवाही, गलत व्यवहार या लंबित शिकायतों की सीधे रिपोर्ट कर सकें।

कमिश्नर ने कहा है कि यह सिस्टम अगले दो दिनों में पूरी तरह चालू हो जाएगा।

QR सिस्टम कैसे काम करेगा
हर थाने के मुख्य गेट पर एक विशेष QR कोड लगाया जा रहा है। इसे स्कैन करते ही शिकायत या सुझाव दर्ज करने का पेज खुल जाता है। लोग यहाँ फोटो, दस्तावेज़ या वीडियो जैसे सबूत भी अपलोड कर सकेंगे।
इन शिकायतों को सीधे पुलिस कमिश्नर मॉनिटर करेंगे ताकि किसी भी तरह की देरी या लापरवाही तुरंत सामने आ सके और कार्रवाई की जा सके।

ट्रैफिक पुलिस भी हुई डिजिटल
ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अलग से एक ट्रैफिक QR सिस्टम भी शुरू किया गया है। लोग अब ट्रैफिक जाम, खराब सिग्नल, गलत पार्किंग, दुर्घटना स्थल या सड़क पर रुकावट जैसी दिक्कतों की रिपोर्ट कुछ सेकंड में कर पाएंगे।
ये QR कोड प्रमुख पब्लिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। सभी शिकायतें DCP ट्रैफिक ऑफिस में समीक्षा के लिए जाएंगी और उसी अनुसार कार्रवाई होगी।

पुलिस कमिश्नर का कहना
कमिश्नर मिश्रा के मुताबिक, यह QR पहल न सिर्फ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया आसान करेगी, बल्कि नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संवाद को भी मजबूत करेगी। उनका कहना है कि अब पुलिस स्टेशन से लेकर ट्रैफिक कंट्रोल तक हर शिकायत सीधे मॉनिटरिंग के दायरे में होगी, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी।
Tags :