🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, जानें कब जारी होगी चुनाव की अधिसूचना

👤
prativad
👁 1709 व्यूज
📍 लखनऊ
ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, जानें कब जारी होगी चुनाव की अधिसूचना
31 मार्च 2023. योगी कैबिनेट बैठक में यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण अध्यादेश का प्रस्ताव पास होने के बाद अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी है. जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर जल्द अधिसूचना जारी करेगा. बता दें कि निकाय चुनाव में पिछड़ों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने संबंधी राज्य सरकार के अध्यादेश को बुधवार को मंजूरी मिली थी. जिसके बाद मेयर और पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों के आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है.

राज्यपाल की मंजूरी के बाद नगर विकास विभाग आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर सकता है. जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तिथियों की अधिसूचना जारी करेगा. नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद ओबीसी आयोग का गठन किया गया था. आयोग की रिपोर्ट को कैबिनेट से और राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद जल्द ही आरक्षण की अंतिम सूचना जारी की जाएगी.

चुनाव की तारीखों के ऐलान पर मंत्री ने कहा कि इस पर फैसला राज्य निर्वाचन आयोग को लेना है. आरक्षण की लिस्ट जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों पर फैसला लेगा. गौरतलब है कि सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में 28 मार्च को आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए पूछा था कि कब तक अधिसूचना जारी हो सकती है. सरकार की तरफ से कहा गया कि दो दिनों में आरक्षण संबंधित सूचना जारी कर दी जाएगी.



Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com



Tags :