🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

मृत महिला के बैंक खाते में दिखी 37 अंकों की रकम, एआई और कैलकुलेटर भी चकराए, खाता फ्रीज

👤
prativad
👁 3401 व्यूज
📍 लखनऊ
मृत महिला के बैंक खाते में दिखी 37 अंकों की रकम, एआई और कैलकुलेटर भी चकराए, खाता फ्रीज
5 अगस्त 2025। गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के दनकौर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो महीने पहले दिवंगत हुई एक महिला के बैंक खाते में अचानक खरबों रुपये की राशि दिखाई दी। इस राशि की गिनती न तो कैलकुलेटर से हो सकी और न ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से – क्योंकि यह रकम कुल 37 अंकों की थी।

महिला के बेटे दीपक कुमार, जो बेरोजगार हैं, अपनी मां गायत्री देवी के यूपीआई खाते का उपयोग कर रहे थे। सोमवार को एक सामान्य लेनदेन के दौरान बार-बार फेल हो रहे ट्रांजैक्शन के बाद उन्होंने जब खाता बैलेंस जांचा तो हैरान रह गए। मोबाइल स्क्रीन पर इतनी बड़ी राशि दिखाई दी कि उन्होंने तुरंत कोटक महिंद्रा बैंक की दनकौर शाखा का रुख किया।

बैंककर्मी भी रह गए दंग, खाता फ्रीज कर दिया गया
दीपक जब बैंक पहुंचे, तो शाखा में मौजूद कर्मचारी भी यह राशि देखकर स्तब्ध रह गए। हालांकि, उन्होंने केवल इतना कहा कि खाता फ्रीज कर दिया गया है और किसी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ बताई जा रही अनुमानित राशि
स्थानीय लोगों और तकनीकी जानकारों के अनुमान के अनुसार, यह राशि लगभग 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। इतनी बड़ी राशि देखकर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

AI और मेटा टूल्स भी असमर्थ
दीपक ने जब इस अद्भुत राशि की जानकारी अपने परिचितों को दी तो लोग गिनती में जुट गए। कई युवाओं ने मेटा, एआई और कैलकुलेटर जैसे डिजिटल टूल्स की मदद ली, लेकिन कोई भी 37 अंकों की इस राशि की सटीक गणना नहीं कर सका।

अनुमान: दुनिया भर के देशों का बजट भी कम पड़ जाए
स्थानीय लोग मजाक में कहने लगे कि इतनी बड़ी रकम तो शायद सभी देशों के कुल बजट या दुनिया के सभी बैंकों की जमा राशि को जोड़ने पर भी नहीं बनती। ऐसे में यह मामला एक रहस्य बन गया है।

टाइपिंग एरर की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संभवतः कोई टाइपिंग एरर हो सकता है। किसी भी सामान्य बैंकिंग सिस्टम में इतनी बड़ी राशि का होना असंभव माना जा रहा है। लेकिन मृत महिला के खाते में इस तरह की राशि दिखाई देना, लोगों के लिए चौंकाने वाला जरूर रहा।

पुलिस को जानकारी नहीं
इस मामले में पूछे जाने पर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी।
Tags :