🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन: नकबजनी, लूट और ठगी नेटवर्क पर प्रहार, तीन दिन में 1.64 करोड़ की संपत्ति बरामद

👤
prativad
👁 1416 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन: नकबजनी, लूट और ठगी नेटवर्क पर प्रहार, तीन दिन में 1.64 करोड़ की संपत्ति बरामद
26 दिसंबर 2025। मध्यप्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रदेश के गुना, इंदौर, खरगोन, जबलपुर, सागर, छतरपुर और कटनी जिलों में की गई त्वरित कार्रवाइयों में नकबजनी, लूट और ठगी के कई संगठित नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। पुलिस ने इस दौरान शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

गुना: दो मामलों में 88.53 लाख की बड़ी बरामदगी
थाना विजयपुर एसआईटी ने गेल टाउनशिप में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। तकनीकी जांच के आधार पर पकड़े गए आरोपी से 84.03 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी जब्त की गई।
वहीं कोतवाली पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा, जिसके पास से 4.50 लाख रुपये के जेवर और नकद बरामद हुए।

इंदौर: ‘बंटी-बबली’ स्टाइल चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश
राऊ थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा महज 48 घंटे में किया। भोपाल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 16.17 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया।

सागर: 14 लाख की लूट का तेज खुलासा
मोतीनगर थाना क्षेत्र में हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 10.40 लाख रुपये नकद और वाहन सहित कुल 11.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

जबलपुर: 31 मामलों का आरोपी शातिर चोर गिरफ्तार
माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्जू उर्फ गणेश नामक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया, जिस पर पहले से 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके जरिए 8 चोरियों का खुलासा करते हुए 9 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।

छतरपुर: सूने मकान की चोरी का खुलासा
किशनगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कुपी में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये मूल्य के जेवर, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

खरगोन: नकली सोने से ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा
बेड़िया थाना पुलिस ने यूपी और हरियाणा से संचालित ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया। आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए।

कटनी: सस्ते सोने का लालच देकर डकैती करने वाला गिरोह गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने ‘सस्ते सोने’ के नाम पर ठगी और लूट करने वाले अंतर्राज्यीय पारधी गिरोह को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 8 लाख रुपये लेकर आए फरियादी को चाकू दिखाकर लूट लिया था। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11.45 लाख रुपये की नकद, वाहन, हथियार, मोबाइल और नकली सोने की गिन्नियां जब्त की हैं।

इन सभी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि मध्यप्रदेश पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों को लेकर अब ढिलाई के मूड में नहीं है। तकनीकी निगरानी, मजबूत टीमवर्क और तेज फील्ड एक्शन के दम पर पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में ठोस कामयाबी हासिल की है। इसका सीधा असर जमीन पर कानून-व्यवस्था और आम लोगों के भरोसे पर दिख रहा है।
Tags :