🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

ट्रिपल मर्डर से सनसनी, विवाद के बाद तीन भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या

👤
Digital Desk
👁 24808 व्यूज
📍 Bhopal
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, विवाद के बाद तीन भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या
मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में तीन युवकों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल हैं. इस हमले में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.



जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर मुक्तिधाम के पास सोमवार देर रात हुई चाकूबाजी में आनंद चावड़ा, दौलतराम चावड़ा और धर्मेश नाम के युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.



इस हमले में घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. तिहरे हत्याकांड के चश्मदीद धर्मेंद्र के अनुसार, वे चारों राजीव नगर मेन रोड के पास बैठे थे. तभी दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की.



आनंद के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ विवाद किया, जिसके बाद बाइक सवार बदमाश उन पर चाकू लेकर टूट पड़े. इन बदमाशों ने आनंद, धर्मेश और दौलत पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे इन तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.



मृतकों में आनंद और दौलत दोनों सगे भाई थे. दोनों ठेकेदारी का काम करते थे. वहीं धर्मेश उनका चचेरा भाई था.



घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.



आरोपियों में राहुल और जटा नाम के दो बदमाशों की पहचान हुई है, जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. दो अन्य बदमाशो की शिनाख्त नहीं हो सकी है.



औद्योगिक थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
Tags :