🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

यूनियन कार्बाइड के वेस्ट में मरकरी पर विवाद: सरकारी हलफनामे और CPCB रिपोर्ट में बड़ा फर्क

👤
prativad
👁 1391 व्यूज
📍 भोपाल
यूनियन कार्बाइड के वेस्ट में मरकरी पर विवाद: सरकारी हलफनामे और CPCB रिपोर्ट में बड़ा फर्क
25 सितंबर 2025। यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन (UCC) के केमिकल वेस्ट को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 350 मीट्रिक टन वेस्ट जलाने के बाद बनी 900 मीट्रिक टन राख में भारी धातुओं—खासकर मरकरी—की मात्रा पर दो अलग-अलग रिपोर्टों में चौंकाने वाला अंतर सामने आया है।

जबलपुर हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा दायर हलफनामे में एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, इंदौर की लैब रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। इसमें राख में मरकरी का स्तर 0.09 से 1.5 mg/kg बताया गया।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और CSIR-NEERI के संयुक्त हलफनामे में स्थिति बिल्कुल अलग सामने आई। CPCB की ट्रायल रिपोर्ट के अनुसार, रिएक्टर अवशेष में मरकरी 261 से 615 mg/kg और खोदे गए वेस्ट में 152 से 754 mg/kg तक पाई गई।

'दोनों रिपोर्टों में भारी विरोधाभास'
भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के साथ काम करने वाले संगठन भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढिंग्रा ने कहा—
“सरकार के हलफनामे और CPCB की रिपोर्ट में जमीन-आसमान का फर्क है। सवाल यह है कि मरकरी आखिर गायब कहाँ हो गया? अब सरकार को हाईकोर्ट में इसका जवाब देना होगा।”

मरकरी कितना खतरनाक?
हमीदिया अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुमित टंडन ने चेतावनी दी—
“मरकरी एक जहरीली भारी धातु है। यह शरीर में कई तरह की बीमारियाँ और स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा कर सकती है।”
Tags :