
Bhopal: मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक तय कर दिए है। मध्य प्रदेश में 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर से सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक तय कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के नाम तय किए गए है। केंद्रीय मंत्री राजधान सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े राजस्थान जाएंगे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम छत्तीसगढ़। उनकी मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 3 दिसंबर को चार राज्यों के चुनावों के नतीजे घोषित हुए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है।