×

बीएचईएल गोल्डन जुबली गेट व महात्मा गांघी चौराहा पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 125283

Bhopal: भोपाल। प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय बी एच ई एल पर्यवेक्षक एवं अधिकारी संघ भोपाल के तत्वाधान में 01 अक्टूबर 2023 रविवार प्रातः 10:00 बजे बी.एच.ई.एल. के गेट क्रमांक 1 रायसेन रोड भोपाल एवं महात्मा गांधी चौराहा बरखेड़ा में श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। जिसमे भारी संख्या में पर्यवेक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भागीदारी की। परिसर को झाड़ू लगाकर पन्नी, बोत्तल,प्लास्टिक के रैपर इत्यादि करीब 20 बोरी कचरा निकाला।
श्रमदान के इस भव्य कार्यक्रम को देखकर बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक श्री राजीव सिंह एवं अपर महाप्रबंधक श्री धर्मेंद्र सिंह प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की सराहना की एवं श्रमदान कर रहे सभी साथियों को उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश स्वच्छता का संदेश के साथ ही बीएचईएल परिसर, प्रदेश व राष्ट्र को स्वच्छ बनाना अच्छे वातावरण एवं स्वास्थ्य समाज का निर्माण करना है।
उद्योग जगत में महारत्न बीएचईएल एक प्रतिष्ठित नाम है। देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है। इस संस्थान को सुंदर, स्वच्छ, प्रगतिशील एवं गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन का संकल्प लिया गया। जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सहभागी एवं सहयोगियों का धन्यवाद दिया गया।

Share

Related News

Latest News

Latest Tweets

mpinfo RSS feeds