🔴 TRENDING NOW!
तीन साल में सिर्फ 58 दिन चली MP विधानसभा, पांच दिन के सत्र पर विपक्ष नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल, कहा- उनका पूरा ख्याल रख रही सरकार मैरिको ने अपनी प्रमुख CSR शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया साँची पैकेटबंद दूध की नई दरें 14 नवंबर से लागू होंगी विश्व मधुमेह दिवस: मध्यप्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, युवाओं में बढ़ते मामले चिंता का विषय अगले तीन साल में AI इंसानों से छीन सकता है नियंत्रण, OpenAI बोर्ड सदस्य की गंभीर चेतावनी भारत ने बैटरी कचरे के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा ‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज, चिल्ड्रन्स डे पर कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर देंगे खास परफॉर्मेंस AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा
● BREAKING

पेशाब पिलाई, आधा सिर मूंड चप्पल-जूते की माला पहनाई, MP में इश्क लड़ाने की सजा

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 271304 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. घटिया विधानसभा क्षेत्र के एक बंजारा समाज के युवक को बड़नगर के भाटपचलाना में रहने वाली शादीशुदा दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग हो गया था. उसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़ युवक के साथ राजस्थान भाग गई थी. वहीं महिला के ससुराल वालों ने उसे अलग-अलग जगह पर ढूंढा और राजस्थान से पकड़ा कर भटपचलाना लेकर आ गए. इसके बाद युवक महिला के परिजनों सहित गांव वालों ने युवक पर कहर बरपाया. उसे जूते चप्पलों की माला पहनकर महिलाओं से चप्पलों से पिटवाया. युवक को मूत्र भी पिलाया गया और गंजा कर गांव में घुमाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

जूतों की माला पहनाई, बाल काटे
दरअसल बंजारा समाज की शादीशुदा महिला युवक के प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोनों बच्चों को छोड़कर युवक के साथ भाग गई थी. वहीं, समाज के लोगों ने दोनों को राजस्थान से पकड़ कर गांव वापस लेकर आए और इसके बाद युवक को तालिबानी सजा दी गई. युवक को जूते की माला पहनकर दूल्हे की तरह बारात निकली और महिलाओं से चप्पल से पिटवाया. वहीं युवक को मूत्र पिलाकर उसे गंजा भी किया गया. युवक के सिर पर जूते और उससे नाम पता ठिकाना पूछा. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.