🔴 TRENDING NOW!
भोपाल की काली बाड़ी में दुर्गा पूजा का 70वां वर्ष, सुनहरी प्रतिमा और प्रकृति थीम बनी आकर्षण इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, ₹5.01 लाख से करना होगा भुगतान, जानें पूरी कीमत बिजनेस मीटिंग से ग्लोबल समिट तक, MICE पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश भारत स्वस्तिक यात्रा का झाँसी पड़ाव: मोरारी बापू ने कहा, स्वस्तिक का केंद्र बिंदु परब्रह्म परमात्मा हैं, जिनका नाम राम है पासवर्ड था ‘123456’, खतरे में पड़ गई 88 लाख लोगों की पहचान! डीपी वर्ल्ड भारत में दिव्यांग लोगों के लिए गोल्फ के नए अवसर उपलब्ध कराएगा भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित भोपाल में इलेक्रामा रोड शो, भारत के ऊर्जा भविष्य को मजबूत बनाने में क्षेत्रीय उद्योगों की भूमिका पर जोर

"आतंकवाद कभी सीधा नहीं हो सकता, ब्रह्मोस क्या है पाकिस्तान से पूछो": सीएम योगी

👤
prativad
👁 19054 व्यूज
📍 लखनऊ
"आतंकवाद कभी सीधा नहीं हो सकता, ब्रह्मोस क्या है पाकिस्तान से पूछो": सीएम योगी
11 मई 2025। भटगांव - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भटगांव में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी और आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूती का संदेश दिया।

सीएम योगी ने कहा, "ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसकी शक्ति की झलक जरूर देखी गई होगी। अगर नहीं देखी, तो पाकिस्तान वालों से पूछ लीजिए कि ब्रह्मोस क्या है!"

उन्होंने आतंकवाद पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह है—कभी सीधा नहीं होता। ऐसे तत्व प्यार की भाषा नहीं समझते, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर में उनकी ही भाषा में जवाब दिया गया है। जब तक आतंकवाद को पूरी तरह कुचला नहीं जाएगा, तब तक समाधान संभव नहीं है।"

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा इसी दिशा में एक रणनीतिक कदम था। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश अब रक्षा उत्पादन में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

इस कार्यक्रम में सेना और रक्षा क्षेत्र के कई अधिकारी उपस्थित रहे। ब्रह्मोस केंद्र की स्थापना उत्तर प्रदेश के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
Tags :