🔴 TRENDING NOW!
पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे

बुकिंग काउण्टर से चोरों ने उड़ाए 46 हजार

👤
PDD
👁 17994 व्यूज
📍 Bhopal
बुकिंग काउण्टर से चोरों ने उड़ाए 46 हजार
कार्रवाई की डर से बुकिंग क्लर्क ने अपने पास से किया पैसे जमा

सामान्य बुकिंग सेंटर पर नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

भोपाल स्टेशन पर सामान्य बुकिंग सेंटर पर बुकिंग काउण्टर से चोरों ने 46 हजार उड़ा दिए। ये घटना शुक्रवार को बताई जा रही है। काउण्टर क्लर्क ने कार्रवाई के डर से अपने पास से आनन-फानन में पूरी राशि जमा करा दी।

प्रापत जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भोपाल स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म स्थित सामान्य टिकट बुकिंग सेंटर पर बुकिंग काउण्टर से सामान्य टिकट के विक्रय करने के लिए शैफाली नामक महिला की ड्यूटी लगाई गई थी। उसने अपने शिफ्ट में कार्य करने के बाद जब पैसे का हिसाब-किताब करने लगी तो दो-दो हजार के 23 नोट कम निकलते ही उसके होश उड़ गए। उसके द्वारा अपने आस-पास विण्डों पर काम कर रहे कर्मचारियों को इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन चोरी गए पैसे के मामले में कुछ पता नहीं चल सका। पैसे नहीं मिले तो उसने आनन-फानन में अपने पास से ये राशि रेलवे के खाते में जमा कराना ही उचित समझा। ज्ञात हो कि सामान्य बुकिंग काउण्टर से चोरी की वारदात यह पहली घटना नहीं है। पिछले एक वर्ष में लगभग 8 बार ऐसी चोरियां हो चुकी है।



बुकिंग काउंटर पर नहीं लगाए सीसीटी कैमरे

एक वर्ष में 8 बार सामान्य बुकिंग काउण्टर से चोरी होने के बाद भी पूरा विभाग जहां दहशत में है, वहीं रेल प्रबंधन इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। यहां पर चोरी पकडऩे के लिए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे कि चोर पकड़ में आ सके। सूत्रों की मानें तो सामान्य बुकिंग सेंटर पर कार्यरत कर्मचारियों की सांठ-गांठ से ऐसे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। यही नहीं, इस विभाग में कोई भी अपनी टिकट बनवाने पहुंच जाता है। टिकट बनवाने वालों में जीआरपी और आरपीएफ पुलिस भी शामिल है। सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।



इनका कहना है -

इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। विभाग को हिसाब बराबर मिला है। यदि कोई शिकायत आती तो इसकी जांच जरूर कराते। यदि इस तरह का मामला हुआ है तो निश्चित रूप से यह गंभीर है। इसकी जांच कराएंगे।

- विनोद तमोरी, सीनियर डीसीएमए भोपाल
Tags :