🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

AIIMS भोपाल में उन्नत थोरासिक ऑन्कोलॉजी सुविधा शुरू, पहली जटिल सर्जरी सफल

👤
prativad
👁 1545 व्यूज
📍 भोपाल
AIIMS भोपाल में उन्नत थोरासिक ऑन्कोलॉजी सुविधा शुरू, पहली जटिल सर्जरी सफल
10 नवंबर 2025। AIIMS भोपाल ने कैंसर उपचार में एक बड़ा कदम उठाते हुए सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में थोरासिक ऑन्कोलॉजी यूनिट की शुरुआत की है। यह सुविधा इसोफेगस और फेफड़ों से जुड़ी जटिल कैंसर सर्जरी के लिए समर्पित है।

इस यूनिट का शुभारंभ AIIMS भोपाल के कार्यपालक निदेशक और देश के जाने-माने ऑन्को-सर्जन प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर के नेतृत्व में हुआ। लॉन्च के साथ ही टीम ने एक जटिल इसोफेगस कैंसर सर्जरी भी सफलतापूर्वक की। इस प्रक्रिया में कैंसर से प्रभावित हिस्से को हटाकर पेट के हिस्से से बनाई गई नई नली को गले तक जोड़ दिया गया। यह सर्जरी पूरी तरह थोराकोस्कोपिक और लैप्रोस्कोपिक तकनीक से हुई, जिससे मरीज को बड़े चीरे से बचाया गया और रिकवरी तेज होने की उम्मीद है।

यह ऑपरेशन प्रो. कर के निर्देशन में डॉ. विनय कुमार (विभागाध्यक्ष, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. अंकित, डॉ. वैशाली (मुख्य एनेस्थेटिस्ट), डॉ. ज़ैनब और डॉ. शिखा सहित बहुविषयक टीम ने पूरा किया।

AIIMS भोपाल का सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग हर साल करीब 20 हजार कैंसर मरीजों का इलाज करता है। नई सुविधा से मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अब उन्हें उन्नत थेरेपी और सर्जरी के लिए मेट्रो शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रो. कर ने कहा कि थोरासिक ऑन्कोलॉजी यूनिट से इसोफेगस और फेफड़ों के कैंसर मरीजों के परिणाम बेहतर होंगे। वहीं विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस सुविधा की शुरुआत AIIMS भोपाल के लिए मील का पत्थर है और क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी सौगात।

इस नई पहल के साथ मध्य भारत में ही अब विश्वस्तरीय कैंसर सर्जरी उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को समय और लागत दोनों में राहत मिलेगी।
Tags :