🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा बोले- तो बंद कर दें नेतागिरी, बैठ जाएं घर

👤
DD
👁 18129 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा बोले- तो बंद कर दें नेतागिरी, बैठ जाएं घर
7 मई 2017, अब भोपाल में धरना, प्रदर्शन और सभा करना भी महंगा पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। यह चार्ज नगर निगम द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल पर पानी उपलब्ध कराए जाने, साफ सफाई करने तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा बेरीकेट्स लगाने का लिया जाएगा। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इसका जमकर विरोध किया। मौका था जहांगीराबाद स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में धरना प्रदर्शन व सभा को लेकर भोपाल जिले में स्थान चयन को लेकर बैठक की गई।





भोपाल में अब धरना प्रदर्शन किया तो देना होगा शुल्क

पुलिस कंट्रोल रूप में धरना प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक दलों की हुई बैठक

कलेक्टर बोले- पानी, सफाई का इंतजाम करता है ननि, खर्चा तो आता है





पैसे की मांग करना तानाशाही

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा ने बैठक में यहां तक कह डाला कि अब क्या सरकार विरोध का हक भी हमसे छीन लेना चाहती है। अब प्रदर्शन के लिए पैसा देना पड़ेगा, ये तो तानाशाही है। हम नेतागिरी बंद कर दें और घर बैठ जाएं, लेकिन ऐसा हरगिज नहीं होगा। इधर कलेक्टर निशांत वरवड़े बोले कि धरना, प्रदर्शन और सभाओं में नगर निगम पानी की सप्लाई करता है, प्रदर्शनकारियों द्वारा फैलाए गए कूडा-कचरा उठाता है। कई बार राजनीतिक दल के प्रदर्शनों में अनुमति से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। इससे ट्रेफि क व्यवस्था भी गड़बड़ाती है। इसलिए इन सभी सुविधाओं के लिए चार्ज लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। जब सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव को नकारा तो कलेक्टर बैकफुट पर आए गए और उन्होंने कहा कि अभी यह केवल विचार है। इस पर आगे चर्चा होगी।
Tags :