🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

बैंकों के निजीकरण करने के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, बैंक कर्मी हड़ताल के लिए तैयार रहें

👤
DD
👁 18428 व्यूज
📍 Bhopal
बैंकों के निजीकरण करने के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, बैंक कर्मी हड़ताल के लिए तैयार रहें
9 मई 2017, राजधानी भोपाल में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आव्हान पर बैंकों में निजीकरण के विरोध में सैकड़ों बैंक अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को एमपी नगर स्थित प्रेस काम्पलेक्स स्थित ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स रीजनल कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभा हुई, जिसे फोरम के संयोजक संजीव मिश्रा, को-आर्डीनेटर साथी वीके शर्मा के अलावा साथी नज़ीर कुरैशी, मदन जैन, डीके पोद्दार, रजत मोहन वर्मा, संजय कुदेशिया, संतोष जैन, विजय सिंह नेगी, सुनील सिंह, राकेश जैन आदि ने सम्बोधित किया।



खराब ऋणों का आंकड़ा पहुंचा 13 लाख करोड़

वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सामने ढेर सारी चुनौतियां हैं। खराब ऋ णों में लगातार हो रही वृद्धि चिन्ता का विषय है। वर्तमान में यह 13 लाख करोड़ रूपये से ऊपर पहुँच गई है। इसमें से अधिकांश राशि बड़े-बड़े उद्योगपतियों एवं व्यापारिक घरानों के नाम है। ये लोग बैंकों में उगाही के नियमों की शिथिलता का फायदा उठकार राजनैतिक संरक्षण प्राप्त कर, जान-बूझकर बैंकों का ऋण नहीं चुका रहे हैं। यह अत्यन्त ही निराशाजनक है कि बैंकिंग उद्योग को दिन दहाड़े लूटने वालों से ऋण वसूली करने की बजाये उन्हें और ज्यादा ऋण सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं और खराब ऋणों को औने-पौने दामों में बेचा जा रहा हैं ।
Tags :