🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

बड़ी झील के पचास मीटर दायरे में प्रतिबंधित होने के बाद भी खुलेआम हो रहे निर्माण

👤
DD
👁 18458 व्यूज
📍 Bhopal
बड़ी झील के पचास मीटर दायरे में प्रतिबंधित होने के बाद भी खुलेआम हो रहे निर्माण
बोट क्लब पर जेट्टी (शेड) निर्माण का नया मामला सामने आया

15 मई 2017, राजधानी भोपाल की बड़ी झील के पचास मीटर दायरे में भले ही किसी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित हो, बावजूद इसके नियमों को ताक पर रखकर यहां खुलेआम निर्माण किया जा रहा है। नया मामला बोट क्लब पर जेट्टी निर्माण का सामने आया है। इस नए निर्माण कार्य के लिए तालाब में कॉलम बनाने को खुदाई की जा रही है। जबकि अनुमति फायबर शेड बढ़ाने की अनुमति ली गई है। भोजपाल मत्स्य उद्योग सहकारी संस्था एवं पार्षद शबिस्ता जकी ने टीटी नगर एसडीएम से शिकायत कर अवैध निर्माण रुकवाने की गुहार लगाई है।



फायबर शेड की अनुमति, खोदे जा रहे बड़े-बड़े गड्ढे

एसडीएम को दी गई शिकायत में कहा गया है कि बड़े तालाब किनारे बने आर्मी के दो वॉटर स्पोट्र्स सेंटर हैं। इनके फायबर जेट्टी (शेड) विस्तार की अनुमति पर्यावरण विभाग ने दी है। जबकि तालाब में 18 बड़े पिलर बनाने को पांच-पांच फीट गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यह वेटलैैंड (संरक्षण एवं प्रबंधन) अधिनियम 2010 के विरूद्ध है। तालाब के आसपास का पूरा इलाका ग्रीन बेल्ट में आता है, जहां एनजीटी से निर्माण की अनुमति लेना जरूरी है। ठेकेदार और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने यह नहीं ली है। ऐसे में वहां अवैधानिक तौर से निर्माण किया जा रहा है। इससे बड़े तालाब की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है।



जेट्टी विस्तार होगा 68.74 लाख खर्च

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मौजूदा जेट्टी के दोनों ओर इसका कुल 985 वर्ग मीटर विस्तार करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। साथ ही यह शर्त रखी थी कि निर्माण आवास एवं पर्यावरण विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही शुरू किया जाए। जेट्टी विस्तार पर लगभग 68.74 लाख रुपए खर्च होगा।



Tags :