🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

स्लॉटर हाउस के विरोध में ग्रामीणों ने घेरे मंत्रियों के बंगले

👤
DD
👁 18554 व्यूज
📍 Bhopal
स्लॉटर हाउस के विरोध में ग्रामीणों ने घेरे मंत्रियों के बंगले
17 मई 2017, 30 में से मिले 7 मंत्री, बाकी मंत्रियों के बंगलों पर दिया ज्ञापन

जिले के आदमपुर छावनी से लगे आस-पास के गांवों के रहवासियों ने अब स्लॉटर हाउस का तीव्र विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लगभग 23 गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को राजधानी में प्रदेश के मंत्रियों के बंगलों पर टीम बनाकर एक साथ धावा बोला। इस दौरान ग्रामीणों ने 30 मंत्रियों के बंगलों का घेराव किया। इस घेराबंदी में मात्र 7 मंत्री ही ग्रामीणों को अपने बंगलों पर मिले, जबकि शेष मंत्री बंगलों से नदारद रहे। नतीजतन ग्रामीणों ने इन मंत्रियों के बंगलों पर ज्ञापन सौंपे।



मंत्रियों ने किया समर्थन

ग्रामीण संघर्ष मोर्चा संघ के मीडिया प्रभारी ब्रजेश जैन ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति लिए बिना आदमपुर में स्लॉटर हाउस खोलने की अनुमति दे दी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सभी मंत्रियों के बंगलों पर एक साथ घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को इस दौरान जो मंत्री मिले उनमें अनूप मिश्रा, पारस जैन, नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, उमाशंकर गुप्ता, गोपाल भार्गव सहित सात मंत्री मिले। सभी ने स्लॉटर हाउस नहीं खोलने को लेकर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से इस मामले में बात करेंगे। वहीं दूसरी ओर जो मंत्री अपने बंगले पर नहीं मिले, वहां पर ग्रामीणों ने स्लॉटर हाउस नहीं बनने देने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।



8 ग्राम पंचायतों के सचिव भी शामिल

ग्रामीणों के इस आंदोलन में जिले के 8 ग्राम पंचायतों के सचिव शामिल थे। इसके अलावा आदमपुर क्षेत्र के लगभग 23 गांवों के 15 सौ से अधिक ग्रामीणों ने जमकर हिस्सा लिया। मंत्रियों के बंगलों का घेराव मंगलवार को सुबह 11.30 बजे एक साथ टीम बनाकर किया गया।



इनका कहना है -

एक तरफ सरकार नया बूचडख़ाने नहीं खोलने की बात कर रही है, दूसरी ओर आदमपुर छावनी में स्लॉटर हाउस की शिफ्टिंग के नाम पर सूबे का सबसे बड़ा कत्लखाना खोलने की तैयारी कर रही है। इसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है एवं आगे भी जारी रहेगा ।

- ब्रजेश जैन, प्रवक्ता, ग्रामीण संघर्ष मोर्चा संघ

Tags :