🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल शहर में पसरे नालों पर अतिक्रमणों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू

👤
DD
👁 18276 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल शहर में पसरे नालों पर अतिक्रमणों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू
19 मई 2017, अतिक्रमण हटाने कलेक्टर ने किया टीम का गठन, बरसात शुरू होने से पहले नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर की तरफ से एक टीम का गठन किया गया है। नगर निगम के अपर आयुक्त के साथ जिला प्रशासन से एडिशनल तहसीलदार गोविंदपुरा राजेश सोरते को जोड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान ये भी नगर निगम के अमले के साथ में रहेंगे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 20 मई से 15 जून तक होगी, साथ में पुलिस के 30 जवान भी रहेंगे। पिछले साल आई बाढ़ में पातरा नाले ने काफी कहर बरपाया था। इसी नाले पर कई जगह अतिक्रमण हो चुका है जिसे बल पूर्वक हटवाया जाएगा। इसी प्रकार भानपुर और अवध नगर में भी बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने नगर निगम के अधिकारयों को बरसात शुरू होने से पहले नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पिछले साल जुलाई माह में आई बाढ़ जैसी स्थिति फिर से न बने।





Tags :