🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

दुबई में ड्यूटी पर रोबोट पुलिस

👤
DD
👁 24748 व्यूज
📍 New Delhi
दुबई में ड्यूटी पर रोबोट पुलिस
दुबई पुलिस ने पहली बार रोबोट पुलिस अधिकारी को ड्यूटी पर लगाया है.

फिलहाल इस रोबोट पुलिस अधिकारी को शहर के मॉल्स और पर्यटन स्थलों की गश्त पर लगाया गया है.



लोग इसके जरिए अपराध की सूचना दे सकते हैं. इसका इस्तेमाल जुर्माना भरने में भी हो सकता है और इसकी छाती पर लगे टचस्क्रीन से सूचना हासिल भी की जा सकती है.

ये रोबोट आंकड़े भी जुटाएगा. इस डेटा को ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक विभाग के साथ शेयर भी किया जा सकेगा.



दुबई का प्रशासन चाहता है कि साल 2030 तक पुलिस बल में 25 फीसदी रोबोट शामिल किए जाएं.



लेकिन ये भी साफ किया गया है कि रोबोट पुलिस में इंसानों की जगह नहीं लेंगे.

दुबई पुलिस के स्मार्ट सर्विसेज विभाग के महानिदेशक ब्रिगेडियर खालिद अल रज़ूकी ने बताया, "हम अपने पुलिस अफसरों को इस मशीन के बदले हटाने नहीं जा रहे हैं. लेकिन जिस तादाद में दुबई में लोग बढ़ रहे हैं, हम पुलिस अधिकारियों को सही जगहों पर तैनात करना चाहते हैं ताकि वे शहर की सुरक्षा पर ध्यान दे सकें."

Tags :