🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एक जून से 5.10 बजे चलेगी हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी

👤
DD
👁 18591 व्यूज
📍 Bhopal
एक जून से 5.10 बजे चलेगी हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी
अब 30 मिनट पहले रवाना होगी इंटरसिटी

रेल प्रशासन द्वारा हबीबगंज से जबलपुर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय-सारिणी में 1 जून से बदलाव किया गया है। ये गाड़ी अब 1 जून से 30 नवंबर तक हबीबगंज से 5.10 बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी का वापसी में यानि जबलपुर से हबीबगंज तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



दिसंबर से ऐसे चलाने की है योजना

हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 30 मार्च तक 6.50 बजे हबीबगंज से जबलपुर के बीच चलाने की योजना है। अब सवाल यह उठ रहा हैं कि पूर्व में यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे हबीबगंज से रवाना होती है। एक जून से यह ट्रेन 30 मिनट पहले रवाना होगी। ऐसे में ट्रेन का टाइम बदलने और पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों की ट्रेन छूटने की संभावना बरकरार है। हालांकि रेल अफ सरों का इस संबंध में यह कहना हैं कि ट्रेन का समय बदलने पर यात्रियों ने आरक्षण फ ार्म में जो कान्टेक्ट नंबर दर्ज कराया था। उस पर ट्रेन का टाइम बदलने की जानकारी दी जाएगी। दूसरी ओर ये भी सवाल उठ रहा है कि जिन यात्रियों ने आरक्षण फार्म में अपना संपर्क नंबर नहीं लिखा है, उनके लिए रेल प्रशासन ने क्या विकल्प दिया है। जाहिर है, ऐसे यात्रियों की ट्रेन छूट जाएगी।



Tags :