🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

पक्षकार अब घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे प्रकरण में जारी आदेश

👤
DD
👁 18596 व्यूज
📍 Bhopal
पक्षकार अब घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे प्रकरण में जारी आदेश
26 मई 2017, अब आदेश होने के तत्काल बाद अपलोड हो जाएगा साफ्टवेयर में आदेश

तहसील हुजूर कोर्ट में चल रहे नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा आदि विवादों के प्रकरणों में जो निराकरण हुआ है, उसका आदेश अब पक्षकार या आवेदनकर्ता घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकेंगे।



अद्यतन स्थिति भी देख सकेंगे आवेदक

पेशियों की तारीख से लेकर उनके प्रकरण की अद्यतन स्थिति भी आवेदन अपने घर से ही देख सकेगा। तहसील हुजूर कार्यालय ने इसके लिए जिले में लंबित पड़े सभी प्रकरणों को आरसीएमएस साफ्टवेयर में दर्ज कर दिया है तथा उनके आदेशों को भी अपलोड कर दिया है। अब जिन प्रकरणों का निराकरण हो गया है या फि र होगा। वह आदेश साफ्टवेयर पर देखे जा सकेंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता को अपना प्रकरण क्रमांक व वन टाईम पासवर्ड याद रखना होगा। उससे ही वे यह आदेश देख सकेंगे। इस नई व्यवस्था से अब आदेश की प्रति पाने के लिए पक्षकारों व आवेदनों को बार बार तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।



अक्टूबर 16 से मई 17 तक के आदेश हुए अपलोड

तहसीलदार हुजूर विनोद सोनकिया ने बताया कि आरसीएमएस साफ्टवेयर में प्रकरणों को दर्ज करने के साथ साथ उनमें जो पेशियों की तारीखें लग रही हैं, उनकी प्रक्रिया को भी सोमवार से ऑनलाइन कर दिया गया है। राजस्व वर्ष 1 अक्टूबर 2016 से मई 2017 तक के सभी प्रकरणों के पारित अंतिम आदेशों को साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया है। उसे साफ्टवेयर में लॉगइन करके देखने के साथ साथ उनकी प्रति भी प्राप्त की जा सकती है।



Tags :