🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

शिवराज सरकार को बर्खास्त करोंए आप ने प्रदर्शन के दौरान उठाई मांग

👤
DD
👁 18449 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सरकार को बर्खास्त करोंए आप ने प्रदर्शन के दौरान उठाई मांग
7 जून 2017, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मंदसौर जाने से रोका आप के प्रदेश संयोजक को

मंदसौर में 6 किसानों को गोली मारकर हत्या करने के मामले में आप ने भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया और शिवराज सरकार को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का मास्क और जनरल डायर का ह्यूूमन बैनर पहनकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को जनरल डायर की उपाधि देते हुए जनरल डायर के नाम से नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के मीडिया सेल प्रभारी दुष्यंत दांगी ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने जो किसानों के साथ किया है वो जनरल डायर जैसा कृत्य है। उनके जनरल डायर बोलना अतिश्योक्ति नही होगी। किसान पुत्र आज किसान हत्यारा हो गया है। उन्होंने बताया कि एमपी नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन करीब एक घंटे चला। इसके बाद कलेक्टर निशांत वरवड़े को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।



प्रदेश संयोजक को नहीं जाने दिया मंदसौर

दांगी ने बताया कि आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल उज्जैन से मंदसौर जाना चाहते थेए लेकिन उन्हें उज्जैन पुलिस ने जाने नहीं दिया। वे वहां पर मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे थे।



ज्ञापन में उठाई मांग

शिवराज सरकार की बर्खास्त किया जाए।

मंदसौर गोली कांड के सभी आरोपी अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो।

किसानों के कर्ज को तत्काल माफ करें ताकि वे आत्महत्या को मजबूर न हो।

किसानों को फसल के दाम स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार लागू कर फसल की लागत डेढ़ गुना किया जाए।

किसानों को सिचाई के लिए बिजली 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए।
Tags :