🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

किसान संगठनों के आह्वान पर हाइवे पर लगा रहा जाम, किया चक्का जाम

👤
DD
👁 18506 व्यूज
📍 Bhopal
किसान संगठनों के आह्वान पर हाइवे पर लगा रहा जाम, किया चक्का जाम
16 जून 2017, मप्र किसान सभा ने निकाला जुलूस फूंका पुतला

अखिल भारतीय किसान सभा सहित अन्य किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को विरोध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा साप्ताहिक हाट में किसान सभा के नेतृत्व में प्रभावी जुलूस निकाला गया। जुलूस में किसान सभा के सहयोगी संगठनों सीटू, एसएफ आई, जमस सहित अनेक जन संगठनों ने हिस्सा लिया। भरे बाजार में निकले इस जुलूस को व्यापक जनसमर्थन मिला। जुलूस की समाप्ति पर नारों के बीच किसान विरोधी नीतियों का पुतला दहन किया गया। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने पुतला दहन किया। इस अवसर पर जलेस राज्य अध्यक्ष राजेश जोशी, वरिष्ठ आलोचक रामप्रकाश त्रिपाठी, सीटू राज्य सचिव पीएन वर्मा, जमस राज्य अध्यक्ष नीना शर्मा, एसएफ आई राज्य महासचिव कुलदीप पिप्पल, बीमा यूनियन नेता पूषण भट्टाचार्य, के अलावा इन संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद थे।



गौरतलब है कि कर्ज माफी की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ द्वारा 16 जून को देशभर में हाईवे जाम की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के मद्देनजर राज्य के सभी हाईवे को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। पूर्व घोषणा अनुसार किसानों ने मिसरोद तिराहे पर हाईवे पर चक्काजाम किया। चक्काजाम करने पहुंचे किसान नेता शिवकुमार शर्मा और उनके आठ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिसरोद पुलिस ने कक्काजी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ बलवा और शासकीय मार्ग को अवरूद्ध करने का प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद श्री शर्मा ने कहा कि 21 जून को योग दिवस पर हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योग करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। योग दिवस पर वहां मौजूद सभी लोग योग करेंगे, वहीं किसान शव आसन करेंगे।



Tags :