🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 22 अगस्त को बैंक कर्मी जाएंगे हड़ताल पर

👤
प्रतिवाद
👁 18503 व्यूज
📍 Bhopal
जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 22 अगस्त को बैंक कर्मी जाएंगे हड़ताल पर
4 अगस्त 2017। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आव्हान पर राजधानी की विभिन्न बैंकों के सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी गुरूवार को प्रेस काम्पलेक्स स्थित ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स, रीजनल आफिस के समक्ष एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके बाद एक सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने बैंक कर्मियों को संबोधित किया।



फोरम के संयोजक संजीव मिश्रा, को-आर्डीनेटर वी.के. शर्मा के अलावा साथी डीके पोद्दार, जेपी झंवर, अरूण भगोलीवाल, आशीष तिवारी, नज़ीर कुरैशी, संतोष जैन, सुनील सिंह, उमाकांत मिश्रा, गुणशेखरन, एम.एस. जयशंकर, राकेश भारद्वाज, पीके शर्मा, मदन जैन आदि ने जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में कर्मचारियों को सम्बोधित किया।



22 को बैंक कर्मी करेंगे हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आव्हान पर सार्वजनिक, निजी, विदेशी, सहकारी क्षेत्र की बैंकों के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कार्यरत हजारों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी माँगों के समर्थन में 22 अगस्त को बैंक हड़ताल पर जाने के कारण बैंकों का कामकाज ठप्प रहेगा।



इन मांगों को लेकर करेंगे हड़ताल

राजधानी में सैकड़ों बैंक कर्मचारी जिन मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे उनमें मुख्य रूप से जन विरोधी सुधारों को विराम दिया जाए, औद्योगिक घरानों के खराब ऋ णों को बट्टे खाते में न डाल जावे, बैंक सेवा शुल्कों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए, खराब ऋ णों की वसूली के लिए संसदीय समिति की अनुशंसाओं को लागू किया जाए, खराब ऋ णों की वसूली के लिए कठोर कदम उठाये जाएं, प्रस्तावित एफ.आरडीआई बिल वापस लिया जावे, बैंक्स बोर्ड ब्यूरो को समाप्त किया जाए, सभी संवर्गों में समुचित भर्ती की जाए, बैंक कर्मियों के लंबित मुद्दों का निराकरण किया जाने को लेकर हड़ताल करेंगे।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News





Tags :