🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

रोटरी क्लब ईस्ट भोपाल का स्थापना समारोह संपन्न

👤
DD
👁 18715 व्यूज
📍 Bhopal
रोटरी क्लब ईस्ट भोपाल का स्थापना समारोह संपन्न
3 सितम्बर 2017। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 के रोटरी क्लब ईस्ट भोपाल की नई कार्यकारिणी का स्थापना समारोह आज शाम होटल राजहंस रिट्ज में संपन्न हुआ। सांसद आलोक संजर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जबकि सिद्धांता अस्पताल के निदेशक डॉ. सुबोध वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि। कार्यक्रम में कार्यक्रम में कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष व सचिव सहित विभिन्न पदाधिकारी तथा आमंत्रित अतिथि मौजूद थे।



इस अवसर पर क्लब के नये अध्यक्ष रोटेरियन विष्णु खन्ना तथा सचिव रोटेरियन अल्पना मिश्रा को वर्ष 2017-18 के कार्यकाल हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक योगदान के लिए डॉ. सुबोध वार्ष्णेय, डॉ. राजेश सेठी, डॉ. नंदकिशोर अरविंद तथा सुश्री दीप्ति सिंह को सम्मानित किया गया।



आलोक संजर ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब व रोटेरियन अपने प्रयासों से लोगों के जीवन व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। रोटरी क्लब ईस्ट भोपाल के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन श्रीकांत फाटक ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए नई कार्यकारिणी के सदस्यों से पहले से चले आ रहे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा रोटरी परिवार में नये व युवा सदस्यों को शामिल करने का आहवान किया।



नये अध्यक्ष रोटेरियन विष्णु खन्ना ने अपने संबोधन में वर्ष 2017-18 के लिये अपनी कार्ययोजना बताई व क्लब के सदस्यों से कहा कि वे सभी क्लब के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष के रूप में उन्हें समाज के लिये कुछ करने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसका भरपूर इस्तेमाल वे अवश्य करेंगे।



क्लब की सचिव रोटेरियन अल्पना मिश्रा ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद भाषण दिया।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News

Tags :