🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल के पास खुलेगा रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय

👤
DD
👁 18645 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल के पास खुलेगा रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय
5 अगस्त 2017। रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील में भोपाल-चिकलौद रोड स्थित ग्राम मेंदुआ में निजी सोसायटी आल इण्डिया सोसायटी फार इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्प्यूटर टेक्नोलाजी द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्यविद्यालय खोला जायेगा। इसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण मप्र होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के अंतर्गत भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित कोठारी कलां में वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय, इंदौर जिले के इंदौर-देवास बायपास स्थित राऊ में सेज विवि तथा इंदौर स्थित अरविन्दो हास्पिटल के पीछे सांवेर रोड स्थित ग्राम रिओती में रैनेसा विवि भी खोला जायेगा। इन चारों विश्वविद्यालयों को खोलने के लिये मप्र विधानसभा के गत मानसून सत्र में राज्य सरकार ने मप्र निजी विवि स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक पेश किया था जिसे अब राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने मंजूरी प्रदान कर दी है जिससे इन चारों विश्वविद्यालयों के खोले जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।









- डॉ नवीन जोशी





Tags :